Download Our App

Home » News » अवैध वसूली पर चले हथियार, चार बदमाशों ने मिलकर युवक को किया लहुलुहान

अवैध वसूली पर चले हथियार, चार बदमाशों ने मिलकर युवक को किया लहुलुहान

जबलपुर (जय लोक)। गोहलपुर थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में अवैध वसूली को लेकर चार बदमाशों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा। पैसे ना देने पर आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। बीच सडक़ पर युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि वह लहुलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल का नाम रूपांशु कुशवाहा बताया जा रहा है वहीं आरोपियों के नाम विक्की, आकाश, चिल्ली और एक अन्य बताए जा रहे हैं। घायल के भाई अनिल कुशवाहा ने बताया कि कल रात रुपांशु काम करके घर लौट रहा था तभी चारों आरोपियों ने रुपांशु का रास्ता रोक लिया औैर अवैध वसूली की माँग करने लगे। रुपांशु ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उस पर चाकू और बका से हमला कर दिया। जिससे रुपांशु लहुलुहान हो गया। आरोपियों ने रुपांशु के पास रखे साढ़े पाँच हजार रूपये और मोबाईल लूट लिया और फरार हो गए।

शातिर बदमाशों हैं आरोपी

अनिल ने बताया कि विक्की, आकाश, चिल्ली और एक अन्य आरोपी क्षेत्र के शातिर बदमाश हैं। जो पूर्व में भी मारपीट, लूट और अन्य वारदातों में शामिल रह चुके हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई मामले थानों में दर्ज हो चुके हैं। इनकी अपराधिक वारदातों को देखकर कोई भी इनसे उलझने की कोशिश नहीं करता है। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी आए दिन किसी ना किसी के साथ अवैध वसूली को लेकर मारपीट करते हैं।

करते हैं स्मैक का नशा

अनिल ने बताया कि आरोपी स्मैक, गाँजा सहित कई तरह का नशा करते हें। नशे का शौंक पूरा करने के लिए ही आरोपी किसी ना किसी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

घायल का वीडियो आया सामने

मारपीट के बाद घायल रुपांशु का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें रुपांशु लहुलुहान हालत में सडक़ पर पड़ा दिखाई दे रहा है। आसपास खून फैला हुआ है। रुपांशु की हालत देखकर ही प्रतीत हो रहा है कि आरोपियों ने धारदार हथियारों से उस पर बेरहमी से हमला किया है।

 

‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अवैध वसूली पर चले हथियार, चार बदमाशों ने मिलकर युवक को किया लहुलुहान

Top Headlines

Live Cricket