Download Our App

Home » News » जबलपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत मंडला से वापस आकर जाएँगे तिरूपति

जबलपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत मंडला से वापस आकर जाएँगे तिरूपति

जबलपुर (जय लोक)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज दोपहर 1.26 बजे  वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ।

इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद दोपहर 1.53 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला जिले के निवास के पास स्थित खिन्हा रैयत हेलिपैड के लिए रवाना हुए।

वहां से कार द्वारा जेवरा रिपटा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जेवरा रिपटा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.35 बजे खिन्हा रैयत स्थित हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 3.10 बजे वायुयान द्वारा आंध्रप्रदेश के तिरूपति के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 एफआईआर दर्ज, 433 लोग गिरफ्तार: डीजीपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जबलपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत मंडला से वापस आकर जाएँगे तिरूपति

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!