Download Our App

Home » News » अजय सिंह राहुल के प्रदेश दौरे से कांग्रेस की सियासी हलचलें तेज,अगले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसजनों को जागरूक करने निकले, शहर के वरिष्ठ और मैदानी कार्यकर्ताओं के घर भी पहुँचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष

अजय सिंह राहुल के प्रदेश दौरे से कांग्रेस की सियासी हलचलें तेज,अगले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसजनों को जागरूक करने निकले, शहर के वरिष्ठ और मैदानी कार्यकर्ताओं के घर भी पहुँचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए अब ढाई वर्ष का कार्यकाल शेष बचा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार ने कांग्रेसजनों का मनोबल तोड़ दिया है।  अधिकांश कार्यकर्ता हताश और निराश होकर घर बैठे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को जगाने के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने बुधवार की रात और कल सुबह से लेकर पूरे दिनभर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों से लेकर मैदानी कार्यकर्ताओं से उनके घर जाकर चर्चा की तथा उनका मनोबल बढ़ाने का महत्वपूर्ण काम भी किया। अजय सिंह राहुल के इस तूफानी प्रादेशिक दौरे से कांग्रेस की सियासी हलचलें तेज हो गई हैं।
अजय सिंह राहुल जैसे कद्दावर नेता के बिना पार्टी हाईकमान के निर्देश के बतौर कार्यकर्ता इस प्रादेशिक दौरे को प्रारंभ करने की बात से कई चर्चाएं उत्पन्न हो गई हैं। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य प्रादेशिक पदाधिकारियों ने अपने आप को कुछ क्षेत्रों और गिने-चुने लोगों तक सीमित कर लिया है। यह बात कांग्रेस के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि प्रदेश नेतृत्व से उनका जुड़ाव खत्म होता जा रहा है। पार्टी के लिए समर्पित अजय सिंह राहुल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शायद इसी खाई को भरने के लिए यह जिम्मा उठा लिया है।

महाकौशल के दौरे की जबलपुर से शुरूआत

महाकौशल में कांग्रेसजनों से संपर्क करने की शुरूआत श्री अजय सिंह ने जबलपुर से की है। जबलपुर में जनसंपर्क करने के पश्चात आज सुबह वे सिवनी जिले के लखनादौन पहुँचे और वहां भी कार्यकर्ताओं से उनके  घर जाकर मिलने जुलने का सिलसिला       शुरू किया। श्री अजय सिंह ने कल नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी कांग्रेसजनों के साथ बैठक की तथा उनसे मैदान में उतरने और अपना मनोबल बढ़ाए रखने तथा अगले विधानसभा के चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान भी किया। इस दौरान पूर्व मंत्री तरूण भानोत भी उपस्थित रहे। श्री सिंह ने जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव के निवास पर जाकर कांग्रेसजनों से भेंट की। कल पूर्व मंत्री चंद्रमोहन दास, पूर्व विधायक नरेश सराफ, विनय सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, रमेश चौधरी, दिनेश यादव, बाबू शंकर सोनकर, सुखदेव यादव आदि के घर जाकर कार्यकर्ताओं से भेंट की।
श्री अजय सिंह का यह कहना है कि उनने कांग्रेस का कार्यकर्ता होने के नाते कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार करने का बीड़ा उठाया है। मप्र में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता में नहीं हैं। इस वजह से कांग्रेस के जमीनी नेता और कार्यकर्ता अत्यंत हताश और निराश होकर घर में बैठे हैं। ऐेसे सोए हुए कांग्रेसजनों को जगाने के लिए और उनमें दोबारा ऊर्जा का संचार करने के लिए प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में दौरा करने निकले हैं। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के हर संभाग में अलग अलग कारणों से संगठन में कमजोरियां पाईं। 2028 में विधानसभा के चुनाव की तैयारियाँ अभी से कांग्रेस को करना होगी तथा अब कांग्रेस को निचले स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा और बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने लगातार प्रयास करने होंगे।

 

स्वच्छता के संस्कार दिखाने का वक्त आ गया, हर नागरिक उठाये अपनी जिम्मेदारी, स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को देश के अग्रणी पायदान में लाने में हर शहर वासी दे अपना योगदान

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अजय सिंह राहुल के प्रदेश दौरे से कांग्रेस की सियासी हलचलें तेज,अगले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसजनों को जागरूक करने निकले, शहर के वरिष्ठ और मैदानी कार्यकर्ताओं के घर भी पहुँचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष

Top Headlines

Live Cricket