Download Our App

Home » Uncategorized » पेट्रोल-डीजल बचाये, सोना न खरीदें मोदी के बयान से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

पेट्रोल-डीजल बचाये, सोना न खरीदें मोदी के बयान से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

लॉकडाउन की भी शुरू हुई चर्चा
नई दिल्ली (जयलोक)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मची उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से राष्ट्र हित में कुछ कड़े और महत्वपूर्ण कदम उठाने की अपील की है। हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और संसाधनों का संयमित उपयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री के इस संबोधन के बाद देश भर में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भविष्य में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति बन सकती है। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद देशभर के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है साथ ही अब जनसामान्य में यह चर्चा शुरू हो गई है क्या दोबारा लॉकडाउन लगेगा या उसके जैसे हालात बनेंगे। प्रधानमंत्री ने तेल और गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमें पेट्रोल और डीजल का कम से कम खर्च करना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) को प्राथमिकता दें। पीएम ने सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो, बस और ट्रेन के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया और निजी वाहन इस्तेमाल करने वालों को कार-पूलिंग अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने माल ढुलाई के लिए भी रेलवे और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने की बात कही। विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री ने एक बेहद खास अपील की। उन्होंने कहा, मौजूदा संकट को देखते हुए हमें अपनी देशभक्ति दिखानी होगी। मैं आग्रह करता हूँ कि अगले एक साल तक लोग सोना खरीदने से बचें ताकि घरेलू मुद्रा और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने मध्यम वर्ग से अपील की कि वे एक साल के लिए अपनी विदेश यात्राओं और छुट्टियों को टाल दें और भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दें।

 

मेडिकल अस्पताल में स्टॉफ और बेड की कमी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पेट्रोल-डीजल बचाये, सोना न खरीदें मोदी के बयान से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

Top Headlines

Live Cricket