Download Our App

Home » Uncategorized » शहर के 70 प्रतिशत पेट्रोल पंप सूखे!

शहर के 70 प्रतिशत पेट्रोल पंप सूखे!

किसी में पेट्रोल नहीं तो किसी में डीजल
जबलपुर (जयलोक)। वर्तमान स्थिति में जबलपुर जिले के अंतर्गत मौजूद 210 पेट्रोल पंप में से 70 प्रतिशत पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। किसी में पेट्रोल खत्म हो चुका है तो किसी में डीजल नहीं है। शहर के पेट्रोल पंप हो,ग्रामीण क्षेत्र के हो, या फिर हाईवे के हो सभी जगह यही स्थिति नजर आ रही है। इसके साथ ही हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड हो या फिर भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन या फिर इंडियन ऑयल सभी जगह सप्लाई में कुछ दिनों से अड़चने आ रही थी । वही एचपीसीएल कंपनी का दावा है कि उनकी कंपनी में सप्लाई का कोई मुद्दा नहीं है । वो रोजाना की छमता से अधिक डील और पेट्रोल की सप्लाई कर रही है । दूसरी और सगड़ा तिलवारा, मानेगांव, पनागर, घमापुर, लेबर चौक, बिलहरी के साथ ही कई स्थानों पर पेट्रोल पंप बंद पड़े हुए हैं । विगत दिनों देश के प्रधानमंत्री के अपील के बाद पेट्रोल पम्पों पर और अधिक भीड़ बढ़ी है लोगों में बयान से तनाव महसूस किया जा रहा है।
आज की सप्लाई 40 प्रतिशत पेट्रोल और 30 प्रतिशत डीज़ल की बढ़ी- एचपीसीएल
एचपीसीएल सेल्स ऑफिसर मीत त्रिवेदी ने अधिकृत रूप से कहा कि हमारी कंपनी के 42 आउटलेट जबलपुर में है जिनमें वर्तमान में सप्लाई की कोई समस्या नहीं है। आज के दिन हमने 40 प्रतिशत पेट्रोल और 30 प्रतिशत डीजल अधिक अपने पेट्रोल पंप ऑन को सप्लाई किया है। क्योंकि ईंधन की आवक बाहर से है तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए जो हालात है उसके कारण बीच में कभी एक दो दिन के लिए सप्लाई में उतार चढ़ा होते हैं लेकिन सामान्य रूप से कोई परेशानी सप्लाई में नहीं है। 2-3 दिनों से पेट्रोल पंप पर खरीदी का दबाव अधिक देखा जा रहा है। हम सभी के सकारात्मक प्रयास स्थिति को सामान्य बनाए रखने के हैं।
इनका कहना है
पेट्रोलियम कंपनी से चर्चा की जाएगी। वर्तमान स्थिति का आंकलन कर जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर जबलपुर

 

शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शहर के 70 प्रतिशत पेट्रोल पंप सूखे!

Top Headlines

Live Cricket