Download Our App

Home » News » सफाई कर्मचारियों के हक पर अब आर पार की लड़ाई

सफाई कर्मचारियों के हक पर अब आर पार की लड़ाई

कांग्रेस ने संभाला मोर्चा, आज शाम निकलेगा मशाल जुलूस

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम के सफाई ठेके में काम पर लगाए गए सफाई मित्रों एवं विभिन्न विभागों में काम पर लगाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों के आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण का विरोध अब सडक़ों पर आ रहा है। कांग्रेस नेता उत्तर मध्य से पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने आज इस मुद्दे को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। श्री सक्सेना का साफ कहना है कि सफाई कर्मचारियों के हित की यह लड़ाई अब आर पार की लड़ाई है। आज शाम 6 बजे मालवीय चौक से नगर निगम तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अगुवाई में सफाई ठेका कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मी भी बड़ी संख्या में शामिल होकर शासकीय नियमों और ठेका नियम शर्तों के मुताबिक अपने अधिकारों की रक्षा की आवाज़ बुलंद करेंगे और नगर निगम में ठेकेदार, अफसरों और सत्ताधीशों के बीच सांठगांठ और शोषण के खेल को उजागर करते हुए पुरजोर विरोध करेंगे। नगर निगम में सफाई ठेका कर्मचारी बीते करीब डेढ़ वर्षों से अपने बकाया वेतन की मांग करते आ रहे हैं।

30 दिन की जगह 26 दिन का वेतन दिया जा रहा है
इस संबंध में पहले अनेक बार निगम में अफसरों और महापौर से व्यक्तिगत मुलाकात और ज्ञापन के माध्यम से यह मामला संज्ञान में लाया गया मगर झूठे आश्वासनों के सिवाय कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला? आलम ये है कि कर्मचारियों को कलेक्टर गाइड लाइन के हिसाब से न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही बल्कि आज भी उनकी दिहाड़ी 220 रुपये मात्र है? सिर्फ इतना ही नहीं नगर निगम ठेकेदार को 30 दिन का वेतन दे रहा है मगर ठेकेदार कर्मचारियों को मात्र 26 दिन की मजदूरी ही दे रहा है?

नियम अनुसार कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआईसी की राशि भी ठेकेदार द्वारा जमा नहीं की जा रही जिससे भविष्य में भी कर्मचारियों को कोई लाभ या सहायता मिलने वाली नहीं है। विनय सक्सेना ने सफाई मित्रों और आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ इस मशाल जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील शहर के समस्त जागरुक नागरिकों से की है।

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा शुरू करने जा रही है तैयारियाँ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सफाई कर्मचारियों के हक पर अब आर पार की लड़ाई

Top Headlines

Live Cricket