Download Our App

Home » News » बरगी पंचायत में बदहाली अधूरा बन गया खंडहर

बरगी पंचायत में बदहाली अधूरा बन गया खंडहर

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर जनपद की बरगी पंचायत इन दिनों बदहाली और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। करोड़ों की लागत से स्वीकृत पंचायत भवन पांच साल से अधूरा पड़ा हुआ है और वह खंडहर बन गया है तथा यह अवैध पार्किंग तथा मवेशियों के डेरों में तब्दील हो चुका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भवन निर्माण का कार्य बंद हुआ था, लेकिन वर्तमान पंचायत ने भी इसे पूरा कराने में रुचि नहीं दिखाई। हालत यह है कि पंचायत कार्यालय फिलहाल बस्ती से करीब 2 किलोमीटर दूर संचालित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपने काम कराने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

अधूरा भवन बना खंडहर

ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे पंचायत भवन में लोग वाहन खड़े कर रहे हैं और मवेशी बांध रहे हैं। भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जबकि पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अधिकारियों ने दिया जाँच का भरोसा

एसडीओ रामराज डांगी ने कहा कि पंचायत भवन का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ रुकावटों के कारण काम रुका था, लेकिन अब राशि जमा हो चुकी है और एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य फिर शुरू होगा।

 

आर-पार के संघर्ष में सफाई कर्मियों को दिलवाये डेढ़ साल से रुके सवा 6 लाख रुपए, इसके पहले भी अधिग्रहण के मुद्दे पर ढाई करोड़ का चेक पीडि़तों को दिलवा चुके हैं विनय सक्सेना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बरगी पंचायत में बदहाली अधूरा बन गया खंडहर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!