Download Our App

Home » News » आधी रात को कलेक्टर सिंह ने छापामार शैली में किया निरीक्षण, खुले में रखा गेहूँ देखते ही भडक़े, केंद्र प्रभारी को दिया नोटिस

आधी रात को कलेक्टर सिंह ने छापामार शैली में किया निरीक्षण, खुले में रखा गेहूँ देखते ही भडक़े, केंद्र प्रभारी को दिया नोटिस

निरीक्षण की जानकारी लगते ही आनन फानन में पहुँचा मैदानी अमला

जबलपुर (जय लोक)। खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था देखने कल रात 12 बजे कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँचे। कलेक्टर के छापामार शैली में किए गए निरीक्षण की खबर मिलते ही खरीदी केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी आनन फानन में केन्द्र पहुँचे। यहां खरीदी केन्द्र में कुछ कमियाँ मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और केन्द्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम पाटन को दिए।
इतना ही नहीं खरीदी में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो इसके भी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को कलेक्टर निर्देश भी दिए। गत दिवस  उपार्जन केन्द्र में किसानों को असुविधा न हो और बिचौलिये इस व्यवस्था का किसी भी तरह अनुचित लाभ न उठा सकें इसके अलावा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दिये थे। इन निर्देशों का पालन सही ढंग से हो रहा है या नहीं इसका निरीक्षण करने देर रात कलेक्टर खरीदी केन्द्र पहुँच गए।

इस दौरान खुले में गेहूं देखते ही सिंह भडक़ गए और खरीदी केंद्र प्रभारी को नोटिस देने का फरमान जारी कर दिया। आनन फानन में मैदानी अमला के साथ एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह भी थोड़ी देर बाद पहुंचे। गुरुवार को देर रात जबलपुर-कटंगी मार्ग पर गर्रेहा में शकुन वेयर हाउस स्थित खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया।

भागते हुए आए अधिकारी

बगैर सूचना दिए और वास्तविक हकीकत का पता करने कलेक्टर श्री सिंह गुरुवार की रात लगभग 12 बजे खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। एसडीएम पाटन मानवेन्द्र सिंह भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण करने की सूचना मिलते ही सभी संबंधित को फौरन पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं कई जिम्मेदार भागते हुए स्थल पहुंचकर स्थिति को संभालते नजर आए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र परिसर में कुछ गेहूं के ढेर खुले में रखे दिखाई देने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही खरीदी केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम पाटन को दिये।

भंडारण पर दें ध्यान

कलेक्टर श्री सिंह ने मौसम को देखते हुये किसानों से खरीदे गये गेहूँ के सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र पर विक्रय करने लाए गये गेहूं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की सख्त हिदायत दी।

 

भोजशाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, परिसर को माँ वाग्देवी का मंदिर माना गया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आधी रात को कलेक्टर सिंह ने छापामार शैली में किया निरीक्षण, खुले में रखा गेहूँ देखते ही भडक़े, केंद्र प्रभारी को दिया नोटिस

Top Headlines

Live Cricket