Download Our App

Home » News » फिजिकलफिटनेस,डांस,खेलों का विशेष 15 दिवसीय शिविर संपन्न, जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों के सामने बच्चों ने दी प्रस्तुति

फिजिकलफिटनेस,डांस,खेलों का विशेष 15 दिवसीय शिविर संपन्न, जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों के सामने बच्चों ने दी प्रस्तुति

जबलपुर (जयलोक)। जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 14 एवं 15 मई को समर कैंप का भव्य समापन हुआ। यह कैंप 1 मई से प्रारंभ हुआ था जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया। खेल गतिविधियों में चेस, क्रिकेट, शूटिंग, फिजिकल फिटनेस, आर्चरी, टेबल टेनिस, कराटे, स्केटिंग, फेंसिंग आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त डांस, फोक डांस, क्लासिकल डांस, सेमी क्लासिकल डांस, मेकअप आर्टिस्ट्री, हैंडराइटिंग, कैलीग्राफी, फिल्म मेकिंग, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

दिनांक 14 मई को खेल गतिविधियों का भव्य समापन हुआ जिसमें जुंबा, फेंसिंग, कराटे, आर्चरी और स्केटिंग आदि गतिविधियों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमेन तनय मेबिन, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रश्मि मिश्रा, उप प्राचार्य श्रीमती नीनू मेबिन एवं विंग्स आफ जॉय की प्राचार्या
रिचा चौपड़ा का स्वागत किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
दिनांक 15 मई को आर्ट एंड क्राफ्ट हैंडराइटिंग एवं कैलीग्राफी आदि गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसको अभिभावकों ने खूब सराहा इसके अलावा मंच पर क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, लोक नृत्य, वेस्टर्न डांस, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट आदि की सुंदर प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया इसी बीच सभी गतिविधियों के प्रमाण पत्र जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रदान किए गए। इस समर कैंप में स्पोर्ट्स कन्वीनर श्री अनुराग श्रीवास्तव, सांस्कृतिक समिति की कन्वीनर श्रीमती ट्विंकल मेहता एवं समस्त शिक्षकों-शिक्षिकाओं एवं मेंटर्स का विशेष योगदान रहा।

 

सीएम डॉ.मोहन के मंत्रियों के कार्यों की दो दिन चलेगी समीक्षा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » फिजिकलफिटनेस,डांस,खेलों का विशेष 15 दिवसीय शिविर संपन्न, जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों के सामने बच्चों ने दी प्रस्तुति

Top Headlines

Live Cricket