Download Our App

Home » News » 2 ट्रॉले, 1 हाईवा, ट्रैक्टर बस आपस में भिड़े

2 ट्रॉले, 1 हाईवा, ट्रैक्टर बस आपस में भिड़े

बरेला के शारदा मंदिर चौक पर हुआ हादसा

जबलपुर (जय लोक)। बरेला हाईवे पर आज सुबह एक सडक़ हादसे में एक के बाद एक पाँच वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में कुछ लोगों को चोटें भी पहुँची। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा मंडला बरेला हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर सडक़ पर एक ढलान है, जहां पर कई वाहन चालक गाड़ी पर कंट्रोल नहीं कर पाते और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। यह तो गनीमत थी कि इस दुर्घटना में किसी की भी जान नहीं गई।
जबलपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर बरेला में पहाड़ी पर एक लंबा ढलान है। आज सुबह 9 बजे एक ट्रक से पहले एक ट्रैक्टर टकराया, फिर इसी से एक दूसरा ट्रक टकराया, फिर एक और ट्रक की पीछे से टक्कर हुई, इन सब दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से एक बस टकरा गई। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने बताया कि गनीमत थी कि इतने सारे वाहनों की टक्कर के बाद भी किसी की जान नहीं गई। हालांकि कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ढलान पर होते हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ से आने वाला ढलान गलत तरीके से बना हुआ है। यह ढलान इतना सीधा है कि उस पर भारी वाहनों को तुरंत रोकना संभव नहीं हो पाता। जब तक रोकने की कोशिश की जाती है, तब तक टक्कर हो जाती है या वाहन पलट जाते हैं, यह कोई आज का मामला नहीं है, यहां अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती ही रहती है।

पुलिस ने कहा ओवरटेक करने से हुआ हादसा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे ओर क्षतिग्रस्त वाहनों से लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। बरेला पुलिस ने बताया कि यह हादसा टे्रक्टर को ओवरटेक करने की वजह से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बरेला एंट्री गेट से कुछ ही दूर पर एक टे्रक्टर जा रहा था। उसके पीछे हाइवा था। हाइवा ने टे्रक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इससे सामने से आ रहे ट्रक से हाइवा टकरा गया। उधर हाइवा के पीछे जीप भी इन दोनों वाहनों की चपेट में आ गई। ट्रक के पीछे बस व अन्य ट्रक वाले भी ब्रेक लगाते-लगाते अन्य वाहनों से टकरा गए।

इनका कहना है
वाहनों में हुई भिडं़त में दो लोग घायल हुए हैं। हादसे की जाँच की जा रही है।
आंकाक्षा उपाध्याय, उपुअ

फिजिकलफिटनेस,डांस,खेलों का विशेष 15 दिवसीय शिविर संपन्न, जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों के सामने बच्चों ने दी प्रस्तुति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 2 ट्रॉले, 1 हाईवा, ट्रैक्टर बस आपस में भिड़े

Top Headlines

Live Cricket