Download Our App

Home » Uncategorized » कार में सोती बच्ची को भूले और छोड़ गये परिजन, मौत

कार में सोती बच्ची को भूले और छोड़ गये परिजन, मौत

4 साल की हाजरा की दम घुटने से मृत्यु
इंदौर (जयलोक)। इंदौर की नंदनवन कॉलोनी में कार की पिछली सीट पर सोई चार साल की मासूम बच्ची हाजरा की मौत हो गई।
वह परिजनों के साथ कार से वर्कशॉप गई थी। जहां ईद के लिये खरीदे गये बकरे रखे गये थे वह अपने दादा दानी व अन्य बच्चों के साथ बकरे देखने गयी थी। वहां से लौटते समय वह कार में ही सो गई थी और घर आने के बाद परिजन कार से उतर गए और बच्ची कार में ही सोती रह गई। कार के शीशे बंद थे और परिजनों ने कार लॉक कर दी।
जब उन्होंने बच्ची को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। वह कार में ही बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

डीएसपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत  सिवनी हवाला मामले की है मुख्य आरोपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कार में सोती बच्ची को भूले और छोड़ गये परिजन, मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!