Download Our App

Home » Uncategorized » पीडब्ल्यूडी के नवाचारों को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए भेजें: मुख्यमंत्री यादव

पीडब्ल्यूडी के नवाचारों को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए भेजें: मुख्यमंत्री यादव

भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा बीते ढाई वर्ष में एक के बाद एक किए गए 10 से अधिक नवाचारों को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए भेजा जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी नवाचारों की सराहना की। उन्होंने विभाग में कोई कंसलटेंट नहीं होने के बाद भी तकनीकी नवाचारों को बड़ी उपलब्धि बताया। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जीआइएस आधारित प्लानिंग और डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया अपनाने और नए मार्गों के लिए नेटवर्क प्लानिंग व अलाइनमेंट परीक्षण के कार्य मुख्य अभियंता स्तर से अनिवार्य किए जाने से अच्छे परिणाम मिले हैं। इसी तरह से कई नवाचार किए गए हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि भोपाल पश्चिमी बायपास का काम (लंबाई 35.6 किमी) आगामी द वर्ष पूरा हो जाएगा। जबलप ग्वालियर और उज्जैन का रिंग आगामी, डेढ़ वर्ष में बनकर तैय होगा।
जन आंदोलन बनेगा जल गंगा संवर्धन अभियान
गंगा दशहरा पर प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक स्वरूप देते हुए जन- जन को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा है कि अभियान को केवल शासकीय कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनभागीदारी आधारित व्यापक अभियान बनाया जाए। गंगा दशहरा पर 25 मई को सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम किए जाएं। जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है। 25 मई को गंगा दशहरा पर आयोजित कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे।

 

आज 45 डिग्री पार कर सकता है पारा, भीषण गर्मी से उबल रहा शहर, जनजीवन प्रभावित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पीडब्ल्यूडी के नवाचारों को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए भेजें: मुख्यमंत्री यादव

Top Headlines

Live Cricket