
जबलपुर (जयलोक)। माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित कटंगी बाइपास पर शनिवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल सुकून पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारियों ने होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोप है कि दो लडक़े दो लड़कियां होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले। होटल सुकुन एक पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी का है। जिन्होंने प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।

लेकिन अब अपनी इन्हीं हरकतों पर होटल संचालक फंस गए हैं और उन्हें अब थाने के चक्कर काटने पडेंग़े। जिसमें पुलिस ने पूर्व तहसीलदार होटल संचालक विवेक त्रिपाठी सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। ंरजिस्टर में नहीं मिली एंट्री- पुलिस जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में संबंधित लोगों की एंट्री दर्ज नहीं मिली।
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल में मौजूद दो युवकों और दो युवतियों को पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही रजिस्टर, दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। बजरंग दल का आरोप है कि कमरे में एक मुस्लिम युवक और दो हिन्दू युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। इस बीच वहां विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने युवकों के साथ मारपीट भी कर दी। सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि हिन्दू संगठनों की ओर से दर्ज कराई गई, शिकायत के आधार पर होटल के चार लोगों विवेक त्रिपाठी, सार्थक सोनी, फराज अली, और मोइनुद्दीन के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
होटल सुकून नाम से बदनाम हो चुके रेस्टारेंट- शहर में कई जगहों पर सुकून नाम से कई होटल रेस्टारेंट संचालित हो रहे हैं।
इन सभी जगहों पर शराबखोरी सहित कई अनैतिक कार्य किए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी कल होटल सुकून रिजॉर्ट, सुकून होटल, सुकून बीएंडबी में अनैतिक गतिविधियाँ संचालित होने का आरोप लगाया है। ऐसे में सुकून नाम से संचालित हो रहीं होटलों की जाँच की जाना जरूरी हो गया है ताकि इस प्रकार के अनैतिक कार्यों को बंद किया जा सके।



तिलवारा के पास बना है होटल- इसी तरह सुकून रिसार्ट तिलवारा के चंद कदमों की दूरी पर संचालित किया जा रहा है। यहां पर भी देर रात तक शराब पार्टी किए जाने के आरोप लगते आ रहे हैं। जबकि नियम के अनुसार नर्मदा नदी के आसपास शराब पार्टी, पीना, पिलाने पर प्रतिबंध है। लेकिन यहां सुकून रिसार्ट में नियमों को ताक पर रखकर शराब परोसी जा रही है और लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है।
इनका कहना है
होटल सुकून में कल हंगामा होने पर जाँच के लिए टीम पहुँची थी। यहां अनैतिक कार्य संचालित होने की सूचना मिली है। जिसकी जाँच की जा रही है। वहीं अनैतिक कार्य का विरोध करने पहुँचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई जिसमें पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया है।
– वीरेन्द्र सिंह पंवार,
माढ़ोताल थाना प्रभारी
स्वच्छता में फीडबैक देने में दूसरे नंबर पर रहे जबलपुर ने प्रदेश की इज्जत बचायी
Author: Jai Lok






