Download Our App

Home » Uncategorized » जलस्त्रोतों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी: राकेश सिंह

जलस्त्रोतों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी: राकेश सिंह

संग्राम सागार तालाब की सफाई कर स्वच्छ किया गया
जबलपुर (जयलोक)। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता एवं सफाई हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सभी वार्ड पार्षद, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर निगम एवं जेडीए के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दिया। जनप्रतिनिधियों ने पश्चिम विधानसभा की जनता के साथ मिलकर तालाब की स्वच्छता हेतु श्रमदान कर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जलस्त्रोतों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वास्तव में प्रकृति सेवा ही परमात्मा की सेवा है। जिसके तहत इसी भाव के साथ आज संग्राम सागर तालाब के सफाई कार्य में उतरे हैं। इस कार्य में सभी ने मिलकर साथ दिया।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संग्राम सागर तालाब को सदैव स्वच्छ, संरक्षित एवं सुंदर बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अभियान में मातृशक्ति एवं महिला संगठन की बहनों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से प्रेरणादायी रही, जिनके सहयोग से यह अभियान और अधिक प्रभावी एवं जन-आंदोलन के रूप में सशक्त हुआ। स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के इस संकल्प के साथ यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

 

जब केन्द्रीय मंत्री और विधायक ने की ई-रिक्शा की सवारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ऊर्जा बचत का दिया संदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जलस्त्रोतों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी: राकेश सिंह

Top Headlines

Live Cricket