Download Our App

Home » Uncategorized » बस पलटने से दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

बस पलटने से दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सडक़ हादसा
उन्नाव उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर घटित हुई। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में बिहार पुलिस के एक दारोगा और एक कैदी भी शामिल हैं।
मृतक दारोगा की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। वह कैदी छत्रपाल को लेकर किसी कानूनी कार्रवाई के सिलसिले में दिल्ली गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जता रही है कि चालक को नींद की झपकी आने या तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। तडक़े सुबह हुए इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। रफ्तार तेज होने के कारण बस के पलटते ही कई यात्री खिड़कियों से छिटककर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें बेहद गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की बचाव टीम और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
गंभीर रूप से घायल यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण सडक़ हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

 

जलस्त्रोतों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी: राकेश सिंह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बस पलटने से दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

Top Headlines

Live Cricket