
जबलपुर (जय लोक)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की बैठक में नगर निगम के जिम्मेदारी अधिकारी नहीं पहुँचे। मामला नगर निगम के सफाई कर्मियों से जुड़ा हुआ था। जिसमें ठेकेदारों द्वारा सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान से भी कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। यह कहना है मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगा का। जिन्होंने आज पत्रकारवार्ता में सफाई कर्मियों के साथ हो रहे इस शोषण की शिकायत पर दिल्ली पहुँचकर कार्यवाही करने की बात की। वे स्थानीय प्रशासन को नोटिस भी जारी करेंगे।

प्रियंक कानूनगो ने कहा कि शहर प्रवास के दौरान सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन दिए जाने का मामला सामने आया है। जो कि एक गंभीर अपराध है। जिसका एक वीडियो नगर निगम के प्रतिनिधि को भी भेजा गया। श्रम अधिकारी के प्रतिनिधि को इन समस्याओं के बारे में बताया। नगर निगम में ठेका सफाई के नाम पर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने आज पत्रकारवार्ता में नगर निगम के अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में नगर निगम के स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे। श्री कानूनगो ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों परियट क्षेत्र में डेयरियों से नदियों में होने वाली गंदगी को मौके पर जाकर खुद देखा। उन्होंने कलेक्टर के माध्यम से मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया लेकिन अधिकारी वहां पर नहीं पहुँचे।


Author: Jai Lok






