Download Our App

Home » News » शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में मिलेगा 15 दिनों का अतिरिक्त समय

शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में मिलेगा 15 दिनों का अतिरिक्त समय

जबलपुर (जय लोक)। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग द्वारा गर्मियों की छुट्टियों को 15 दिन और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। अगर ऐसा होता है तो शिक्षकों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

प्रदेश में पहले शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 मई तक ही निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 15 जून तक करने की तैयारी है। शिक्षक एसोसिएशन द्वारा लगातार छुट्टियां बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस बार छुट्टियों के दौरान ही 7 मई से 27 मई तक हायर सेकंडरी और हाई स्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही जनगणना का काम भी चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन सरकारी कार्यों को आधार बनाकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव तैयार कर इसे स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. संजय गोयल के पास भेजा जाएगा, जिनकी मंजूरी के बाद आधिकारिक आदेश जारी होगा। इस बदलाव के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए 23 जून से खुलने जा रहे हैं।

मई माह में शिक्षकों को मिलने वाली छुट्टियों की जगह बोर्ड परीक्षा के संचालन तथा इसके बाद जनगणना के कार्य में व्यस्तता के कारण शिक्षक आराम नहीं कर सके हैं। शिक्षक संगठनों ने तर्क दिया कि अवकाश के दिनों में काम करने के कारण उन्हें आराम का उचित समय नहीं मिल सका। इसी मांग को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विभागीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें जमीनी हकीकत से अवगत कराया था, जिसके बाद अवकाश अवधि में 15 दिनों की बढ़ोतरी पर सहमति बनी। इस फैसले से प्रदेश के करीब 4 लाख शैक्षणिक स्टाफ को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा।

कोर्ट तय करेगी विवेक त्रिपाठी को मिलेगी बेल या जाएंगे जेल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में मिलेगा 15 दिनों का अतिरिक्त समय

Top Headlines

Live Cricket