Download Our App

Home » News » शहर में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल

शहर में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल

सुहागी में हिंदू संगठनों का हंगामा, केंट में एफआईआर दर्ज

जबलपुर (जयलोक)। शहर में चोरी छुपे चल रहे धर्म परिवर्तन के खेल का खुलासा हुआ है। आज जहां सुहागी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन किए जाने की खबर मिलते ही हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया तो वहीं केंट भी एक महिला ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ही मामलों में पुलिस अब जाँच कर रही है साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

सुहागी में स्कूल में किया जा रहा था धर्म परिवर्तन
सुहागी क्षेत्र में एक स्कूल में कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन किये जाने की सूचना हिंदू संगठनों को मिली। जिसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की यहां भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस भी पहुँची जिन्होंने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि सुहागी इलाके में कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मामले का विरोध किया, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस घटना की जानकारी मिलते ही अधारताल थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मौके से दो महिलाओं तथा एक पुरुष सहित कुल 3 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। संगठन के पदाधिकारियों अजय चौरसिया, कुमार राठौड़ और कोमल सिंह लोधी ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पैसे का लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सुहागी में पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। संगठन के नेताओं का कहना है कि समाज में धार्मिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को बिगाडऩे वाली ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए लोगों से हो रही पूछताछ
पुलिस अब इस मामले में गिरफ्तार की गईं दो महिलाओं व एक पुरूष से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने और ठोस प्रमाण मिलने के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी।

केंट में रूपये देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
इसी तरह केंट थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर आर्थिक सहायता और प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने, धार्मिक साहित्य देने तथा घर में स्थापित हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें और प्रतिमाएं हटाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद शहर में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

मिलौनीगंज के बाड़े में लगी आग ने मचाई तबाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शहर में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!