Download Our App

Home » News » स्टाम्प ड्यूटी चोरी में विधायक संजय पाठक की पत्नी को भरना होगा 59 लाख का जुर्माना कलेक्टर ऑफ स्टॉम्प ने जाँच की और स्टॉम्प चोरी के मामले को सही पाया

स्टाम्प ड्यूटी चोरी में विधायक संजय पाठक की पत्नी को भरना होगा 59 लाख का जुर्माना कलेक्टर ऑफ स्टॉम्प ने जाँच की और स्टॉम्प चोरी के मामले को सही पाया

जबलपुर (जयलोक)। कटनी जिले के विजय राघवगढ़ के भाजपा के विधायक संजय पाठक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संजय पाठक अपनी पत्नी श्रीमती निधि पाठक के नाम से खरीदी गई बेशकीमती जमीन की खरीदी में स्टॉम्प ड्यूटी चोरी के मामले में फसते नजर आ रहे हैं।

यह मामला कटनी के सबसे महंगे महाराणा प्रताप वार्ड में खरीदी गई जमीन से संंबंधित है। यहां पर संजय पाठक की पत्नी के नाम से 10 हजार 4 सौ वर्ग फुट भूमि का सौदा किया गया। चूंकि भूमि का एक ही बड़ा खंड है इसलिए उसकी एक मुश्त रजिस्ट्री होना चाहिए थी। लेकिन इस बेशकीमती भूखंड की खरीदी में स्टॉम्प ड्यूटी बचाने का खेल खेला गया। गाइडलाइन के मुताबिक इस जमीन का मूल्य 3.86 करोड़ रूपये है।

लेकिन दस्तावेजों में इस भूमि की कीमत 96. 38 लाख रूपये दिखलाई गई है। यह राशि वास्तविक मूल्य से चार गुना कम आंकी गई। इसीलिए स्टॉम्प ड्यूटी बचाने एक ही भूखंड की दो रजिस्ट्रियाँ कराई गईं। पहली रजिस्ट्री होने के बाद चौथे दिन ही दूसरी रजिस्ट्री कराई गई। इस स्टॉम्प ड्यूटी के चोरी के प्रकरण में कलेक्टर ऑफ स्टॉम्प ने जाँच की और स्टॉम्प चोरी के मामले को सही पाया गया।

कोर्ट ने वसूली के लिए राशि जमा करने का आदेश भी जारी किया है। आदेश में 27.43 लाख रूपये की पंजीयन शुल्क चोरी का मामला दर्ज किया गया और 2.90 लाख रूपये की पंजीयन शुल्क चोरी का मामला भी दर्ज किया गया। इस तरह 28.53 लाख रूपये के राजस्व की हानि का मामला पकड़ा गया। ब्याज और दंड की राशि जोडऩे के बाद विधायक संजय पाठक की पत्नी को अब स्टॉम्प ड्यूटी की चोरी के मामले मेें 59 लाख रूपये का जुर्माना भरना होगा।

 

ठेका सफाई कर्मियों का नहीं होगा शोषण, समय पर मिल रहा वेतन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » स्टाम्प ड्यूटी चोरी में विधायक संजय पाठक की पत्नी को भरना होगा 59 लाख का जुर्माना कलेक्टर ऑफ स्टॉम्प ने जाँच की और स्टॉम्प चोरी के मामले को सही पाया

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!