Download Our App

Home » News » कांग्रेस ने सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान का किया शुभारंभ

कांग्रेस ने सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान का किया शुभारंभ

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा एक खोज अभियान का शुभारंभ किया गया है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओंं तथा कला एवं मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोडक़र समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य समाज की सकारात्मक और जागरूक आवाज़ों को कांग्रेस संगठन से जोड़ते हुए जनहित, संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को एक व्यापक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव, प्रभारी सीताराम सिलावट, अरविंद मिश्रा, जिला कांग्रेस महासचिव सुकीर्थ त्रिपाठी, प्रवक्ता विवेक यादव, आईटी सेल महासचिव विवेक भोसले, सचिव राजेश पटेल, जिला अध्यक्ष अभिषेक (रिंकू) शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सिहोरा जितेन्द्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष पाटन आयुष राजपूत एवं विधानसभा अध्यक्ष पनागर रत्नेश पटेल उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोडऩे का संकल्प लिया।

रादुविवि में उपकुलसचिव और चपरासी का विवाद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » कांग्रेस ने सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान का किया शुभारंभ

Top Headlines

Live Cricket