Download Our App

Home » News » 3 से 13 तक चलेगा हाई परफार्मेंस पिस्टल कैंप. गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में होगा आयोजन

3 से 13 तक चलेगा हाई परफार्मेंस पिस्टल कैंप. गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में होगा आयोजन

जबलपुर (जय लोक)शहर की पहली अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीत चुकी महिमा तुरही अग्रवाल द्वारा 3 जून से 13 जून तक गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में हाई परफॉर्मेंस पिस्टल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष प्रशिक्षण शिविर आगामी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे निशानेबाजों के लिए आयोजित किया गया है। महिमा तुरही अग्रवाल न केवल एक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं, बल्कि वे स्पोट्र्स साइकोलॉजिस्ट एवं चेंज एजेंट भी हैं। अपने खेल अनुभव एवं मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञता के माध्यम से वे खिलाडिय़ों को उच्च प्रदर्शन के लिए आवश्यक तकनीकी, मानसिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।

शिविर के दौरान खिलाडिय़ों को पिस्टल शूटिंग की तकनीकी, बारीकियों, मैच रणनीति, शॉट प्रोसेस, प्रदर्शन विश्लेषण तथा प्रतियोगिता के दबाव को संभालने से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही खिलाडिय़ों की मानसिक दृढ़ता, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य निर्धारण पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।महिमा खिलाडिय़ों के लिए विशेष फिटनेस सत्र भी संचालित करेंगी, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता, स्थिरता एवं सहनशक्ति में वृद्धि हो सके। इस हाई परफॉर्मेंस कैंप का उद्देश्य केवल तकनीकी प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि खिलाडिय़ों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

2.50 रुपये और बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 3 से 13 तक चलेगा हाई परफार्मेंस पिस्टल कैंप. गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में होगा आयोजन

Top Headlines

Live Cricket