Download Our App

Home » News » बिजली चोरी पकडऩे पर महिला अधिकारी से अभद्रता, वाहनों की चांबियाँ छीनी, दर्ज हुई एफआईआर

बिजली चोरी पकडऩे पर महिला अधिकारी से अभद्रता, वाहनों की चांबियाँ छीनी, दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर (जयलोक)।रांझी थाना अंतर्गत बिजली चोरी करने वाले एक युवक ने चोरी पकड़े जाने के बाद एक महिला अधिकारी से अभद्रता करते हुए वाहनों की चॉबियाँ छीन ली। जिसके बाद विद्युत अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ कार्य में बाधा डालने का मामला रांझी थाने में दर्ज कराया।
इस संबंध में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधारताल शहर संभाग के सहायक यंत्री विवेक नेमा ने रांझी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 2 जून की शाम लगभग 4:30 बजे की है, जब विभागीय टीम रिछाई के सुमन नगर में मीटरों की जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान वहां मौजूद आरोपी राघव तिवारी ने कनिष्ठ यंत्री श्रीमती रुपाली ज्योतिषी और अन्य लाइन स्टाफ के साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने न केवल सरकारी काम को रोका, बल्कि विभागीय वाहनों की चाबियां भी छीन लीं और महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी की। रांझी पुलिस ने इस मामले में आरोपी राघव तिवारी के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विभागीय टीम सुमन नगर मेन रोड रिछाई में स्थित डीके तिवारी के कनेक्शन संख्या 1825004389 और कौशल्या तिवारी के कनेक्शन संख्या 1825001359 के परिसर में पहुंची थी। जब वहां बिजली चोरी और मीटर की जांच की जा रही थी, तभी आरोपी राघव तिवारी वहां आया और उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने मौके पर मौजूद सहायक यंत्री विवेक नेमा, कनिष्ठ यंत्री श्रीमती रुपाली ज्योतिषी और लाइन स्टाफ मुस्ताक अली, अंकित पटेल, रोहित अहिरवार, आजाद कोल और मयंक मानवेरे को शासकीय कार्य करने से रोका।

 

आरोपी ने विद्युत चेकिंग की वैधानिक कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए टीम के साथ तीखी बहस की। आरोपी राघव तिवारी ने शासकीय कार्य में लगे वाहन की चाबियां ड्राइवरों से जबरदस्ती छीन लीं। उसने महिला अधिकारी श्रीमती रुपाली ज्योतिषी के साथ अपमानजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए बदसलूकी की। इसके बाद आरोपी ने जांच दल के अन्य सदस्यों को भी गालियां दीं और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी।

 

2.50 रुपये और बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बिजली चोरी पकडऩे पर महिला अधिकारी से अभद्रता, वाहनों की चांबियाँ छीनी, दर्ज हुई एफआईआर

Top Headlines

Live Cricket