Download Our App

Home » News » विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया में 11 लाख पौधे लगाने का महा अभियान शुरू, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर पौधारोपण : महापौर

विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया में 11 लाख पौधे लगाने का महा अभियान शुरू, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर पौधारोपण : महापौर

जबलपुर (जयलोक)। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज शहर में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए नगर निगम की ओर से जमुना ने सरकार में 11 लाख और पौधारोपण का महा अभियान हाथ से प्रारंभ किया गया पहले दिन 1100 पौधे गए महापौर जगत बहादुर से अनु तथा विधायक अशोक रूहानी के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम ढूंढना नहीं चल पार्क में आयोजित हुआ इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि शहर को हरित स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए 11 सौ पौधे 11 लाख पौधों के महासंकल्प की पहली सीढ़ी है। यह केवल पौधारापण नहीं बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी मिलकर ग्रीन जबलपुर इस महाअभियान को जनआंदोलन बनाएं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, एमआईसी सदस्य, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

संभागीय कार्यालय में वृक्षारोपण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज भाजपा संभागीय कार्यालय के अटल उद्यान में वृक्षा रोपण किया गया।  विश्व पयाज़्वरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा वृहत पौधारोपण किया जायेगा, जिसके अंतगज़्त जबलपुर महानगर के सभी 18 मंडलों में 50-50 पौधे रोपित किये गए । भाजपा संभागीय कायाज़्लय रानीताल में आज सुबह 11 बजे पौधारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया। जिसमें जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।  विजय नगर में आयोजित हुई रैली- विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण रैली विजय नगर में आयोजित हुई। रैली के उपरांत शिव उद्यान में पौधारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया में 11 लाख पौधे लगाने का महा अभियान शुरू, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर पौधारोपण : महापौर

Top Headlines

Live Cricket