Download Our App

Home » News » मानसून के पहले तैयारियों को देखने निकले कलेक्टर-निगमायुक्त

मानसून के पहले तैयारियों को देखने निकले कलेक्टर-निगमायुक्त

नालों और प्लांटों का किया निरीक्षण, नागरिकों से की जल भराव की चर्चा

जबलपुर (जयलोक)। कुछ ही दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी। बारिश के दौरान जिन स्थानों पर जल भराव की स्थिति निर्मित होती है उन क्षेत्रों का कलेक्टर और निगमायुक्त ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने नागरिकों से संवाद कर यहां की स्थिति पर भी चर्चा की। आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की दिशा में नगर निगम द्वारा मशीनरी संसाधनों के साथ मानव संसाधनों को लगाकर नियमित रूप से नाला नालियों की सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अपर आयुक्त अरविंद शाह, अशफाक परवेज कुरैशी एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओमती नाला, भूलन नाला, प्रेम नगर नाला और गंगा सागर नाला सहित शहर के प्रमुख नाला-नालियों की सफाई कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने नागरिकों से जलभराव के संबंध में फीडबैक भी लिया जहां पर नागरिकों ने बताया कि यहां अब पानी नहीं भरता है।

प्लांटों की कार्यप्रणाली का समझा

दौरे के दौरान अधिकारियों ने न केवल जल निकासी माध्यमों को देखा, बल्कि शहर के अपशिष्ट प्रबंधन की रीढ़ माने जाने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर और निगमायुक्त ने प्लांटों की कार्यप्रणाली को समझा और यह सुनिश्चित किया कि ये पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं ताकि शहर के कचरे और सीवेज का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जा सके।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए सभी बड़े नालों की तली झाड़ सफाई समय रहते पूरी कर ली जाए। निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अमले को मुस्तैदी से काम करने और कचरा संग्रहण व नालों की सफाई की मॉनिटरिंग रोजाना करने के निर्देश दिए। वेस्ट टू एनर्जी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर स्वच्छ बना रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त अरविंद शाह, अशफाक परवेज कुरैशी सहित नगर निगम के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » मानसून के पहले तैयारियों को देखने निकले कलेक्टर-निगमायुक्त

Top Headlines

Live Cricket