Download Our App

Home » भारत » बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत माहौल

बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत माहौल

सिवनी (जय लोक)। सिवनी जिले में महज तीन घंटे के अंतराल में गत दिवस बाघ के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित क्षेत्रों में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

घटनास्थलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे प्रशासन और पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पहली घटना वन विकास निगम बरघाट (कार्पोरेशन) के बहरई परिक्षेत्र अंतर्गत मऊ-चांदिया पहाड़ी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बीजाटोला मऊ निवासी शेवबती मर्सकोले (45) खेत में ‘गुल्ली’ बीन रही थीं।

इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खेत से उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

बाघ ने किया गश्ती दल पर हमला , वन कर्मी को घसीटा हुआ ले गया जंगल में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत माहौल

Top Headlines

Live Cricket