Download Our App

Home » News » शहर में हाई अलर्ट,राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

शहर में हाई अलर्ट,राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रेलवे भी एक्शन मोड में

जबलपुर (जय लोक)। भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 20 और 21 जून को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और रेलवे प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं रेलवे ने भी मुख्य रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा योजना लागू करने का निर्णय लिया है।

सर्किट हाउस में ठहरेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति की सुरक्षा के साथ ही उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। वे सर्किट हाउस में कड़ी सुरक्षा के बीच रुकेंगी। वहीं सेफ हाउस के रूप में ट्रिपल आईटीडीएम को चिन्हित किया गया है। दोनों ही स्थानों पर आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे।

आज आएगी एसपीजी टीम
राष्ट्रपति के शहर आगमन के पूर्व आज विशेष सुरक्षा समूह की टीम भी शहर आ रही है। जो राष्ट्रपति के सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। एसपीजी टीम के निरीक्षण के बाद कार्यक्रम स्थलों को सील कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमें भी डुमना विमानतल से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक लगातार जाँच कर रही है।

नो फ्लाइंग जोन
सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए डुमना विमानतल से लेकर गैरिसन ग्राउंड तक के आवागमन मार्ग और कार्यक्रम स्थलों के आसपास 15 किमी के दायरे में किसी भी तरह की उड़ान गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। गैरिसन मैदान से लेकर विश्वविद्यालय परिसर को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के कारण इन सडक़ों पर लोगों की आने-जाने पर रोक रहेगी। आसपास की होटल में रुकने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षा सख्त
रेलवे बोर्ड मुख्यालय से जारी निदेर्शों के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा 20 जून से 22 जून तक लगातार तीन दिनों के लिए जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की जाएगी। यह टीम स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी रखेगी तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए तैयार रहेगी। क्विक रिस्पांस टीम चार-चार जवानों के समूह में स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार, यात्री प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, सकुर्लेटिंग एरिया तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करेगी। इसके अलावा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

मुख्य रेलवे स्टेशन राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों से जुड़े 15 किलोमीटर के सुरक्षा घेरे के भीतर आता है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की चूक की संभावना को समाप्त करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच के साथ-साथ यात्रियों के सामान की भी गहन निगरानी की जाएगी।

सबने हाथ खड़े कर दिए तब अपोलो जबलपुर ने बचाई जान, एक निजी अस्पताल ने तो नागपुर ले जाने की जिद पकड़ ली थी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शहर में हाई अलर्ट,राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Top Headlines

Live Cricket