Download Our App

Home » News » विशेष अतिथि के रूप में कबुनी क्रिकेट शोकेस में शामिल हुए डॉ. अनुराग सोनी

विशेष अतिथि के रूप में कबुनी क्रिकेट शोकेस में शामिल हुए डॉ. अनुराग सोनी

क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ मंच साझा कर बढ़ाया जबलपुर का गौरव

जबलपुर (जयलोक)। अंतरराष्ट्रीय प्रेरक एवं समाजसेवी डॉ. अनुराग सोनी को मुंबई स्थित जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित कबुनी क्रिकेट शोकेस में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

इस भव्य आयोजन में क्रिकेट जगत की कई महान हस्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें शेन वॉटसन, एबीडी विलियर्स, श्रेयस अय्यर तथा भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुराग सोनी ने क्रिकेट के इन दिग्गज खिलाडिय़ों से मुलाकात की और खेल, नेतृत्व तथा युवाओं के विकास जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की।

उन्होंने इस विशेष आमंत्रण के लिए आयोजकों तथा क्रिकेट जगत की इन महान विभूतियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. सोनी ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर उपस्थित होना न केवल उनके लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह मध्यप्रदेश और जबलपुर के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से सौरव गांगुली, एबी डीविलियर्स, शेन वॉटसन और श्रेयस अय्यर का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणादायक उपलब्धियाँ युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित करती हैं। कबुनी क्रिकेट शोकेस में देश-विदेश की खेल, व्यवसाय और नेतृत्व जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, नेतृत्व और नवाचार के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रेरित करना था।

हाई प्रोफाइल राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद क्लासरेन्स हत्याकांड के शूटर हुए सरेंडर!

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » विशेष अतिथि के रूप में कबुनी क्रिकेट शोकेस में शामिल हुए डॉ. अनुराग सोनी
error: Content is protected !!