
जबलपुर (जयलोक)। वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस के अवसर पर आज रानी दुर्गावती संभागीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का पुरूष तथा महिला वर्ग के लिये पृथक-पृथक आयोजन किया गया। प्रात: 7 बजे जनप्रतिनिधियों के द्वारा धावकों को भंवरताल स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने से हरी झंडी दिखाकर संभागीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

पुरूषों की संभागीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता भंवरताल से बारहा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि तक रही। वहीं महिला वर्ग की संभागीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता भंवरताल से शारदा चैक तक आयोजित हुई। जबलपुर जिले के धावकों के लिये आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 24 जून को प्रात: 9 बजे भंवरताल उद्यान में नगर निगम जबलपुर तथा दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, मित्रसंघ एवं कारपोरेशन एथलेटिक संघ के सहयोग से आयोजित वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर पुरूस्कार वितरित किये जायेगें।

इस दिन भी प्रात: 7 बजे सभी धावक वीरांगना की समाधि से इलेक्ट्रिक मशाल लेकर भंवरताल उद्यान आयेगें।


Author: Jai Lok






