Download Our App

Home » News » प्रदेश भाजपा की कार्य समिति घोषित, मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह सहित कई नाम शामिल

प्रदेश भाजपा की कार्य समिति घोषित, मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह सहित कई नाम शामिल

जबलपुर (जय लोक)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है।

इस समिति में 106 सदस्यों के नाम का ऐलान किया गया है। जबलपुर से भी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को इस प्रादेशिक कार्य समिति में सदस्य बनाया गया है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ ही सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि को भी सदस्य बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक अजय बिश्नोई, डॉक्टर जितेंद्र जामदार तथा पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति गोड़बोले को भी सदस्य बनाया गया है। समीपी जिले नरसिंहपुर से पंचायत एवं समाज कल्याण मंत्री प्रहलाद पटेल को तथा कटनी जिले से विधायक संजय पाठक को भी सदस्य बनाया गया है।

‘वरिष्ठों’ की खींचतान में फंसी भाजपा कार्यसमिति!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » प्रदेश भाजपा की कार्य समिति घोषित, मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह सहित कई नाम शामिल

Top Headlines

Live Cricket