Download Our App

Home » Uncategorized » 10 हजार से 1 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका

10 हजार से 1 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज
कराकस। लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने व्यापक पैमाने पर तबाही मचाई है। महज एक मिनट के भीतर आए ताबड़तोड़ दो शक्तिशाली झटकों ने सैकड़ों-हजारों मकानों को जमींदोज कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 10 हजार से एक लाख तक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है, जैसा कि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अपनी प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट में चेतावनी दी है।
स्थानीय समय के अनुसार, शाम 6 बजे आए भूकंप के इन झटकों ने वेनेजुएला के एक बड़े हिस्से को मलबे में तब्दील कर दिया है। राहत एवं बचावकर्मी युद्धस्तर पर मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ जापान में भी भूकंप के जबरदस्त झटके लगे हैं। आज यानी गुरुवार को जापान की धरती 6.9 तीव्रता के जबरजस्त भूकंप से कांप उठी। वेनेजुएला में स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों ने दस्तक दी, जिससे व्यापक तबाही मची। जानकारों के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र राजधानी कराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था।
इसके एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा जोरदार झटका आया, जिसने स्थिति को और भयावह बना दिया। इन दोनों बड़े भूकंपों के बाद लगभग दो दर्जन आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए, जिससे पहले से डरे-सहमे लोगों में दहशत और बढ़ गई।

 

वारासिवनी में पड़ा छापा, 4 हजार की रिश्वत माँगने वाले बाबू को लोकायुक्त ने दबोचा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 10 हजार से 1 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका

Top Headlines

Live Cricket