Download Our App

Home » जबलपुर » देखिए वीडियो :अब संजय पाठक पर लगे गरीब चमार समाज की भूमि हड़पने के आरोप!

देखिए वीडियो :अब संजय पाठक पर लगे गरीब चमार समाज की भूमि हड़पने के आरोप!

सहारा की 100 एकड़ जमीन के सामने है 5.5 एकड़ ये भूमि

कटनी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को कल दी लिखित शिकायत

जबलपुर (जयलोक)। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है विभिन्न प्रकार की शिकायतों के बाद अब एक और गंभीर मामला शिकायत के रूप में कल सामने आया है। इस बार गरीब चमार समाज के लोगों ने उनकी साढे पांच एकड़ भूमि पर बलपूर्वक कब्जा करने के आप विधायक संजय पाठक और उनके लोगों पर लगाए हैं। कल परिवार के चार-पांच लोगों ने एकत्रित होकर कटनी के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम से लिखित शिकायत प्रेषित की है। उक्त मामले की गंभीरता इसलिए अधिक हो गई है क्योंकि यह जमीन सहारा ग्रुप कि उस 99 -100 एकड़ भूमि के आगे है जिसे संजय पाठक एवं उनकी कंपनी व परिजनों के द्वारा पूर्व में खरीदा जा चुका है।

 

शिकायत में पीडि़त परिवार ने उल्लेख किया है कि वे और उनके परिवार के विगत लगभग 50 वर्षों से कब्जे एवं उपयोग की भूमि पर विधायक संजय पाठक के नाम लेकर उनके गुर्गे बलपूर्वक अवैध कब्जा करने, गुंडागर्दी, जान से मारने की धमकी दे रहे है।
आवेदकगण के पिता राम प्यारे पिता स्व मोतीलाल चमार वर्ष 1978 से ग्राम चाका तहसील कटनी नगर जिला कटनी स्थित भूमि, खसरा क्रमांक 979, 980/3, 981 /2, 982/2, 983/2 एवं 984/2, कुल रकबा लगभग 2.55 हेक्टेयर पर निरंतर कब्जे एवं कृषि उपयोग में रहे हैं। उनका परिवार उक्त भूमि पर खेती-किसानी कर अपना जीविकोपार्जन कर रहा है तथा लगभग 50 वर्षों से अधिक समय से निरंतर, शांतिपूर्ण एवं वास्तविक कब्जे में है। उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में मध्य प्रदेश शासन ( चारागाह) के नाम दर्ज है।

 

आरोप लगाया कि गया है कि विगत एक सप्ताह से विधायक संजय पाठक का नाम लेकर उनके गुर्गे आवेदकगण की भूमि पर बलपूर्वक अवैध कब्जा करने, गुंडागर्दी, जान से मारने की धमकी देकर आवेदकगणों की भूमि पर बलपूर्वक कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं । पीडि़त ने शिकायत में कहा कि विधायक के नाम से आने वाले गुंडे यह कहकर धमका रहे हैं कि विधायक की कंपनी एवं नायसा देवबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सहारा समूह से खरीदी गई भूमि मुख्य मार्ग से जुड़ जायेगी।

 

जबरदस्ती जमीन पर चला रहे जेसीबी मशीन
पीडि़त ने कहा कि उक्त कंपनी के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीनों से अपनी भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है। विरोध किया गया, तब संबंधित व्यक्तियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के वीडियो एवं अन्य साक्ष्य आवेदकगण के पास सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है। विधायक संजय पाठक पर लगे नए आरोपों के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल मच गई है और उनके खिलाफ विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के लोग भी इन गतिविधियों को लेकर मुखर हो गए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DaC5pKNPVpi/?igsh=MWFxemRycGJ4bndrNw==

 

रहीसजादे की कार ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, भेड़ाघाट में हुआ हादसा, कार चालक फरार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » देखिए वीडियो :अब संजय पाठक पर लगे गरीब चमार समाज की भूमि हड़पने के आरोप!

Top Headlines

Live Cricket