Download Our App

Home » Uncategorized » बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने मनाया यादगार जन्मदिन

बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने मनाया यादगार जन्मदिन

नरसिंहपुर (जयलोक)। प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज अपने जन्म दिवस को यादगार बनाते हुए गोटेगांव सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया और जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वयं पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर श्री पटेल ने कहा कि भारत पोलियो-मुक्त देश बन चुका है। लेकिन इस उपलब्धि को कायम रखने के लिए सतर्कता और जनभागीदारी जरूरी है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए 5 साल तक के हर बच्चे को समय पर पोलियो की दो बूंद पिलाना अनिवार्य है।
मंत्री ने जिले के सभी अभिभावकों से कहा कि वे अपने 0-5 साल के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर वैक्सीन जरूर पिलाएं। साथ ही राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें।

 

लगा जैसे हार्ट अटैक है .. लेकिन फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में जम गए थे खून के थक्के,बचाई जान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने मनाया यादगार जन्मदिन

Top Headlines

Live Cricket