
जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने कल 65 पुलिस अफसर के तबादले किए हैं। अधिकांश अधिकारियों को सहायक सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट से विभिन्न शहरों के अलग अलग संभागों में नियुक्तियाँ प्रदान की गई हैं। बहुत से ऐसे अधिकारी है जिन्हें थानों से सहायक सेनानी हॉक फोर्स बनाकर अपनी टे्रनिंग का शेष भाग पूर्ण करने के लिए भेजा गया है। जबलपुर में कोतवाली सीएसपी का पदभार अब सीएसपी अखिलेश गौर को दिय गया है। अखिलेश गौर उन भाग्यशाली अधिकारियों में शुमार हैं जिन्होंने नक्सल मुक्त मप्र अभियान में अपनी सहभागिता दी है, दर्जनों नक्सलियों का समर्पण करवाया और देखा है। वे नक्सल मुक्त मप्र की घोषणा के गौरवशाली पलों में शामिल रहे हैं।

सीएसपी अखिलेश गौर पूर्व में गोहलपुर सीएसपी के रूप में भी जबलपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे उन दक्ष अधिकारियों में गिने जाते हैं जो गंभीर और महत्वपूर्ण अपराधों में बारिकी से अनुसंधान और परिणाम सामने लाने में अनुभवी हैं। पूर्व के कई ऐसे सायबर अपराध है जिन्हें सुलझाने में अखिलेश गौर अपनी विशेष योग्यता का प्रदर्शन कर चुके हैं।

सुपर मार्केट के करीब पायलवाला ज्वेलर्स दुकान में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, बिलहरी बैंक डकैती और हत्या, बरगी में एक चार माह की बच्ची के अपहरण का संगीन मामला सुलझा और उसकी दादी इस मामले में आरोपी बनी थीं। उस वक्त चल रहे भूमाफिया अभियान में पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई जिसकेसार्थक परिणाम आए। आदतन अपराधियों पर एनएसए की कई कार्रवाहियां, सायबर अपराध में दक्षता, नकली रेमडेसेवर प्रकरण, रज्जाक प्रकरण में विशेष जाँच अधिकारी के रूप में बड़ी जिम्मदारियाँ निभा चुके हैं। राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले में ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) के साथ ही भोपाल और इंदौर में इसी कैडर के अफसरों की शहरी क्षेत्र में पदस्थापना की गई है। इस तबादले में कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव की जगह अखिलेश गौर की पोस्टिंग की गई है।


आदेश में बालाघाट में हॉक फोर्स में भी डीएसपी स्तर के 18 अफसरों को सहायक सेनानी पदस्थ किया है। जिन अधिकारियों को बालाघाट जिले में हाफ फोर्स में पद्धति किया है उसमें उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी अमन मिश्रा रोहित राठौर राकेश आर्य शामिल हैं। वहीं, बालाघाट में दीपक तोमर एसडीओपी लांजी बालाघाट, चंद्रशेखर पांडे एसडीओपी बैहर बालाघाट, अभिषेक गौतम एसडीओपी परसवाड़ा, बालाघाट पदस्थ किए गए हैं।
बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने मनाया यादगार जन्मदिन
Author: Jai Lok






