Download Our App

Home » News » नगर निगम का बाजार विभाग आमदनी बढ़ाने में जुटा

नगर निगम का बाजार विभाग आमदनी बढ़ाने में जुटा

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम जबलपुर के बाजार विभाग ने अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर बाजार अधीक्षक राजेंद्र दुबे ने कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

बाजार विभाग अब अवकाश के दिनों में भी वसूली का काम जारी रखेगा और यह व्यवस्था भी की जा रही है कि शाम 6 बजे तक प्रतिदिन होने वाली आमदनी की जानकारी एकत्र हो जाए। शुक्रवार, शनिवार, रविवार को बाजार विभाग की राजस्व आय की वसूली का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

बाजार विभाग की राजस्व आय की वृद्धि हो, इस हेतु अब तुरंत मौके पर ही नोटिस जारी किए जायेंगे। बकाया राशि होने पर वसूली करने वाला अमला अपने साथ रखी बकाया किराये की राशि की सूची देखकर तुरंत नोटिस जारी कर देगा ताकि बाद में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया से बचा जा सकेगा। इस अलग प्रकार के नोटिस में अनुबन्ध-पत्र निष्पादित होने की जानकारी भी दी जायेगी। जिससे किराये में गुणात्मक वृद्धि होना सुनिश्चित है। इसके साथ इस नोटिस के द्वारा यह भी सुनिश्चित हो सकेगा कि अधिकृत किराये दार द्वारा ही दुकानों का संचालन हो रहा है, या दूकान उप किराये दारी में दी गई है।यदि दुकान का नियम विरुद्ध विक्रय भी हुआ होगा उसकी जानकारी भी प्राप्त हो जायेगी।

इंदौर विकास कार्यक्रम टला, कैलाश के पत्र की चर्चा, सीएम मोहन यादव की व्यस्तता बनी वजह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नगर निगम का बाजार विभाग आमदनी बढ़ाने में जुटा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!