Download Our App

Home » News » शादी के तीन दिन बाद 3 लाख के जेवर लेकर बाइक में साथी के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन

शादी के तीन दिन बाद 3 लाख के जेवर लेकर बाइक में साथी के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन

ब्यूटी पार्लर जाने का बोलकर निकली घर से और हो गई फरार

जबलपुर (जय लोक)। शादी के तीन दिनों बाद ही ब्यूटी पार्लर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवविवाहित की तलाश में जुटी पुलिस को इस मामले में अहम जानकारी मिली है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि नवविवाहिता को किसी और युवक के साथ मोटर साइकिल में जाते हुए देखा गया है। वहीं अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जाँच कर रही है। इस मामले में नवविवाहिता के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जाहिर की जा रही है।

गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुसाम ने बताया कि गौतम यादव की शादी परिवार की सहमति से बरेला क्षेत्र निवासी चौहानी यादव से उनका विवाह तय हुआ था। 21 जून को बारात बरेला गई और 22 जून को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। अगले दिन पत्नी ने अपनी मौसी के विवाह समारोह में जाने की इच्छा जताई, जिस पर दोनों बुढ़ागर पहुंचे। वहां से उसने बंजारी माता मंदिर में दर्शन करने की बात कही और बाजार की ओर निकल गए। गौतम के अनुसार बाजार पहुंचने पर पत्नी ने पहले शादी की तस्वीरें स्टूडियो से लेने की बात कही। स्टूडियो पहुंचने के बाद उसने पति से वहीं रुकने को कहा और पास के ब्यूटी पार्लर से 10 मिनट में लौटने की बात कहकर चली गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो गौतम ने आसपास तलाश शुरू की। पुलिस भी नवविवाहिता की तलाश में जुटी हुई है हालांकि नवविवाहिता का अब तक पता नहीं चल सका है।

दुकानदारों ने कहा युवक के साथ मोटर साइकिल में जाते देखा

थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के दुकानदारों स पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने नवविवाहिता को एक युवक के साथ मोटर साइकिल में जाते हुए देखा है। लेकिन वह युवक कौन है किसी को नहीं पता। इस मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जाहिर करते हुए युवती के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

बैगा परिवार के घर आ गया 11 लाख का बिजली बिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शादी के तीन दिन बाद 3 लाख के जेवर लेकर बाइक में साथी के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!