Download Our App

Home » अपराध » नचिकेता स्कूल के छात्रों के बीच चले चाकू, मोबाईल गुमने की बात को लेकर हुआ विवाद वीडियों में कैद हुआ प्राणघातक हमला

नचिकेता स्कूल के छात्रों के बीच चले चाकू, मोबाईल गुमने की बात को लेकर हुआ विवाद वीडियों में कैद हुआ प्राणघातक हमला

जबलपुर (जय लोक)। मामूली सी बात को लेकर एक स्कूल के छात्रों ने बीच सडक़ पर जमकर हंगामा मचाते हुए मारपीट की। जिसमें स्कूल के ही छात्र ने एक दसवी कक्षा के छात्र पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। मामला मोबाईल गुम होने की बात को लेकर शुरू हुआ था। जो इतना बढ़ा किया एक छात्र स्कूल में चाकू लेकर पहुँच गया।
नचिकेता सकूल में अध्ययनरत दसवीं कक्षा के छात्र छायांक यादव व भविष्य विश्वकर्मा पर स्कूल के ही साथी छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छायांक व भविष्य के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। छायांक ने स्कूल में अपना मोबाइल फोन गुम होने पर साथी छात्र से पूछताछ की थी, जिस पर छात्र ने छायांक को शारदा चौक गढ़ा बुलाया, छायांक अपने साथी भविष्य के साथ पहुंचा तो दोनों के साथ मारपीट कर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे दोनों छात्रों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमले में घायल छायांक व भविष्य ने गढ़ा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

आसरा अपार्टमेंट प्रेम नगर गढ़ा निवासी छायांक यादव नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल नेपियर टाउन कक्षा 10वी में अध्ययनरत है। छायांक का स्कूल में मोबाइल फोन गुम हो गया। जिस पर छायांक ने संदेह होने पर साथी छात्र से पूछताछ करते हुए कहा कि यदि मोबाइल फोन लिया है तो दे दे। छात्र के मना करने पर छायांक छुट्टी होने पर स्कूल में ही मोबाइल फोन तलाश करता रहा, न मिलने पर घर चल गया। इसके बाद फिर छायांक ने छात्र को फोन किया तो उसने पहले रानीताल बुलाया, छायांक अपने दोस्त भविष्य विश्वकर्मा के साथ रानीताल पहुंचा तो उसने शारदा चौक गढ़ा बुला लिया।

छायांक व उसका दोस्त भविष्य दोपहर तीन बजे के लगभग शारदा चौक के आगे गुप्ता इन होटल के पास पहुचा, तभी छात्र अपने साथी को लेकर मोटर साइकल से पहुंचा और छायांक यादव व भविष्य विश्वकर्मा के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी। विरोध करने पर छात्र के साथी ने भविष्य विश्वकर्मा पर चाकुओं से दनादन वार किए, जिससे उसके बाए जांघ में गंभीर चोटें आई।

 

मजबूत सिस्टम अगले 4 दिन में करायेगा भारी से अति भारी बारिश के आसार, 28 जिलों में अलर्ट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नचिकेता स्कूल के छात्रों के बीच चले चाकू, मोबाईल गुमने की बात को लेकर हुआ विवाद वीडियों में कैद हुआ प्राणघातक हमला

Top Headlines

Live Cricket