Download Our App

Home » News » महापौर की पहल पर वर्षा जल संचय के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध, विशेषज्ञों की देखरेख में कुंडों की सफाई शुरू सभी हैंड पंप, बोरवेल्स के पास बनाए जा रहे हैं रिचार्ज साफ्ट

महापौर की पहल पर वर्षा जल संचय के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध, विशेषज्ञों की देखरेख में कुंडों की सफाई शुरू सभी हैंड पंप, बोरवेल्स के पास बनाए जा रहे हैं रिचार्ज साफ्ट

जबलपुर (जय लोक)। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर मानसून को देखते हुए नगर निगम ने जल संकट से निपटने और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जल ही जीवन है के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए निगम प्रशासन वर्षा जल संचय रैन वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के कोने-कोने में व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

जन-जन को किया  जा रहा जागरूक

इस मुहिम को एक जन-आंदोलन बनाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम के माध्यम से नागरिकों को वर्षा जल संचय का महत्व समझाया जा रहा है और लोगों को अपने घरों में वॉटर हावेज़्स्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि बारिश की एक भी बूंद बर्बाद न हो।
भूजल स्तर को रीचार्ज करने के लिए निगम ने एक बेहतरीन तकनीकी योजना पर काम शुरू किया है। शहर के सभी सार्वजनिक हैंडपंपों और बोरवेल्स के पास रिचार्ज शाफ्ट बनाए जा रहे हैं। इससे बारिश का पानी सीधे जमीन के भीतर जाएगा, जिससे न केवल सूख रहे हैंडपंपों में दोबारा पानी आएगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों का वाटर लेबल भी तेजी से सुधरेगा।

विशेषज्ञों की देखरेख में संवर रहे हैं पारंपरिक कुएँ

निगम पारंपरिक जल ोितों को पुनर्जीवित करने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। शहर के पुराने और अन्य कुओं की युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है। खास बात यह है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक तरीके से कुओं की सफाई और गाद निकालने का काम किया जा रहा है। सफाई के बाद इन कुओं के पानी को शुद्ध कर उपयोग के लायक बनाया जाएगा।

महापौर का संदेश

नगर निगम का उद्देश्य है शहर के पारंपरिक जल स्त्रोतों को बचाना और आने वाली पीढिय़ों के लिए पानी सुरक्षित करना है। निगम अपनी तरफ  से हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन यह मुहिम तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकती जब तक इसमें हर नागरिकों की भागीदारी न हो। इसके लिए सबको मिलकर इस मानसून में पानी की हर बूंद को सहेजने का संकल्प लेना होगा।

 

एथनॉल उत्पादन पर निर्भर नहीं है गडकरी परिवार : नितिन गडकरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » महापौर की पहल पर वर्षा जल संचय के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध, विशेषज्ञों की देखरेख में कुंडों की सफाई शुरू सभी हैंड पंप, बोरवेल्स के पास बनाए जा रहे हैं रिचार्ज साफ्ट

Top Headlines

Live Cricket