Download Our App

Home » News » आज जिनका नगर आगमन हुआ है, तनिष्क शुक्ल : संगीत की दुनिया में नया धु्रवतारा

आज जिनका नगर आगमन हुआ है, तनिष्क शुक्ल : संगीत की दुनिया में नया धु्रवतारा

राजेंद्र चन्द्रकान्त राय

जबलपुर (जय लोक)। सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर देश की संगीत-प्रतिभाओं को नया आकाश प्रदान करने की गरज से इंडियन आयडल नामक कार्यक्रम पिछले कुछ दशकों से चल रहा है। उसने नगरों, गांवों, कस्बों और गलियों तक से सितारों को खोज कर उन्हें तराशा और प्रकाशवान बनाने का काम किया है। इससे पहले ऐसा बड़ा अवसर न था। जो सितारे हो सकते थे, जुगनू बन कर अपने आसपास के बियाबान में ही टिमटिमाकर रह जाते थे।
जबलपुर के तनिष्क भी आज अंधेरी रात के शुक्ल पक्ष बनकर अपनी चांदनी से जबलपुर को, अपने परिजनों-प्रियजनों को और अपने चाहने वालों को संगीत-सुधा की अमर शीतलता से तृप्त कर रहे हैं, तो उनकी पींठ पर सोनी इंटरटेनमेंट चैनल का ही वरद् हस्त है।

तनिष्क के पिता भाई प्रभाकान्त शुक्ल मेरे सहपाठी और हमजोली रहे हैं। उनके दादा स्मृति शेष एडवोकेट शिवाकान्त शुक्ल से हमने अभिभावकीय स्नेह ग्रहण किया है। दादी के वात्सल्य में भीगे हैं। काश! वे भी आज इसी ग्रह पर होते और अपने पोते की विलक्षणता का आनंद पाकर सुकून के साथ मुस्करा रहे होते। मुस्करा तो वे अब भी रहे होंगे, हम ही उसे नहीं देख सकेंगे।

तनिष्क विनयशीलता के आगार हैं। स्वर-साधना का सगुण पक्ष हैं। सरस्वती ने उन्हें अपने आशीषों से समृद्ध बनाया है। वे फिल्मी गीतों और गायकों की कला की मार्फ त अपनी मौलिकता को उम्दा विधि से प्रकट करते हुए इंडियन आयडल के फिनाले तक पहुच गए हैं। उन्हें बधाई। वे इससे भी आगे जाएंगे और अपनी जगह बनाएंगे, ऐसा भरोसा है।

उन्होंने संगीत की शीस्त्रीयता का विधिवत ज्ञान प्राप्त किया है। रियाज करते हैं और अनौपचारिक तरीके से अपना गायन सुनाकर उन्होंने हम लोगों को अपना मुरीद बना रखा है। आज वे अपने नगर जबलपुर लौटे हंै। यह नगर अपने इस नए नक्षत्र का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इंडियन आयडल की कैमरा टीम उनके माध्यम से हमारे जबलपुर के दिल को भी देखेगी और उसे कैमरों में कैद कर मुंबई से दुनिया भर को दिखाएगी।

हम अभी दो महीनों के लिए म्यांमार में थे और सपरिवार इंडियन आयडल के शो देखते रहे हैं। तनिष्क को अपने मनोभावों और देहभाषा के जरिए गीतों के तात्पर्यों को भारत की सामा के पार वाले अहिंदी क्षेत्रों में भी संप्रेषित करते हुए हमने देखा है। आओ तनिष्क! तुम्हारा स्वागत है। रागों, लयों और सुर-ताल की नई आकांक्षाएं तिलक लगाने के लिए तत्पर हैं।

 

 

एथनॉल उत्पादन पर निर्भर नहीं है गडकरी परिवार : नितिन गडकरी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आज जिनका नगर आगमन हुआ है, तनिष्क शुक्ल : संगीत की दुनिया में नया धु्रवतारा

Top Headlines

Live Cricket