Download Our App

Home » News » दतिया उपचुनाव में बवाल टिकट कटने पर समर्थकों का प्रदर्शन, भोपाल पहुंच नरोत्तम मिश्रा

दतिया उपचुनाव में बवाल टिकट कटने पर समर्थकों का प्रदर्शन, भोपाल पहुंच नरोत्तम मिश्रा

रातभर रहा हाईवे जाम, प्रशासन पर पथराव, चले आंसू गैस के गोले
भोपाल/दतिया (जयलोक)। दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह विरोध दतिया से निकलकर भोपाल तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, मिश्रा समर्थक राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वही टिकट को लेकर मचे बवाल के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंच गए हैं। उनके भोपाल पहुंचने के बाद समर्थकों और पार्टी नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इस घटनाक्रम पर प्रदेश की राजनीतिक निगाहें टिकी हुई हैं। इधर, दतिया में शुक्रवार रात से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार तक जारी रहा। नाराज समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग को लगभग 11 से 12 घंटे तक जाम रखा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शन के दौरान पथराव शुरू हो गया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया और मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।
इस बीच, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का निर्णय सर्वोपरि है और विरोध भी लोकतांत्रिक एवं संगठनात्मक मर्यादा के भीतर ही होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसा कोई कदम नहीं उठाने का आग्रह किया जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो।
कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेंगे
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के मुताबिक, प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारी पथराव किया, जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसपी और भांडेर के एसडीओपी को भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। जवानों ने केवल सडक़ पर लाठियां पटककर भीड़ को पीछे हटाया। कलेक्टर के अनुसार उपद्रवियों ने 5 से 6 ट्रकों के शीशे तोड़ दिए, कुछ वाहनों को पलट दिया, आग लगाने का प्रयास किया, एसडीओपी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और एक पुलिस वाहन को भी पलट दिया। कलेक्टर ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुरैना से दो अतिरिक्त कंपनियां, एक क्यूआरएफ कंपनी और सीआरपीएफ की 17 कंपनियां बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी कानून-व्यवस्था बिगाडऩे का प्रयास किया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। दतिया उपचुनाव नजदीक होने के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
नहीं किया लाठीचार्ज, हाईवे खुला
एसपी मयूर खण्डेलवाल ने कहा कि पुलिस ने किसी प्रकार का लाठीचार्ज नहीं किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हाईवे से जाम हटवा दिया। इसके बाद दतिया-झांसी मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया। हालांकि, आंदोलनकारी कार्यकर्ता अब भी अपने रुख पर कायम हैं। हिंसा करने वालों को बर्दास्त नहीं किया जायेगा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल और कंपनियां तैनात कर दी गई है।

 

 

दो लापरवाह ठेकेदारों को निगम से किया गया ब्लैक लिस्ट,फरफारमेंस राशि की गई राजसात

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » दतिया उपचुनाव में बवाल टिकट कटने पर समर्थकों का प्रदर्शन, भोपाल पहुंच नरोत्तम मिश्रा

Top Headlines

Live Cricket