Download Our App

Home » News » थाना प्रभारी ने तस्कर को बेच दी डेढ़ किलो अफीम, हुआ गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने तस्कर को बेच दी डेढ़ किलो अफीम, हुआ गिरफ्तार

भोपाल/इंदौर (जयलोक)। मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मंदसौर जिले के शामगढ़ में पदस्थ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी कन्हैया लाल भाटी को नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। उन पर एक ड्रग्स तस्कर को डेढ़ किलो अफीम बेचने का गंभीर आरोप है।
तस्कर ने पूछताछ में बताया नाम
पुलिस के अनुसार, हाल ही में महू-नसीराबाद हाईवे से ड्रग्स तस्कर मंगल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से करीब साढ़े चार किलो अफीम बरामद हुई थी। रिमांड के दौरान पूछताछ में मंगल सिंह ने खुलासा किया कि बरामद अफीम में से डेढ़ किलो उसने शामगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी कन्हैया लाल भाटी से खरीदी थी।
कहां से आई अफीम?
तस्कर के इस बयान के आधार पर जीरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाटी को गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि थाना प्रभारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से आई और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।
थाना प्रभारी ने आरोपों से किया इंकार
वहीं, गिरफ्तार थाना प्रभारी कन्हैया लाल भाटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें एक सुनियोजित षडय़ंत्र के तहत इस मामले में फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

दो लापरवाह ठेकेदारों को निगम से किया गया ब्लैक लिस्ट,फरफारमेंस राशि की गई राजसात

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » थाना प्रभारी ने तस्कर को बेच दी डेढ़ किलो अफीम, हुआ गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket