Download Our App

Home » राजनीति » जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा नगर निगम, कांग्रेस के क्या बोलती पब्लिक अभियान के तहत किया प्रदर्शन

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा नगर निगम, कांग्रेस के क्या बोलती पब्लिक अभियान के तहत किया प्रदर्शन

 

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर की बदहाल मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल द्वारा आज नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिन्होंने प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त को जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन क्या बोलती पब्लिक अभियान के तहत आयोजित किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषण में बताया कि शहर में पेयजल संकट, खराब सफाई व्यवस्था, जर्जर सडक़ें, अधूरी सीवर परियोजना, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, जलभराव, अतिक्रमण, विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और राजनीतिक भेदभाव से जनता परेशान है। शहर के कई विकास कार्य अब भी अधूरे पड़े हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा  विकास कार्य के नाम पर सिर्फ झूठे दिलासे और वादे किए जा रहे हैं। जबकि हकीकत में ना तो शहर में कहीं विकास कार्य दिख रहे हैं और ना ही शुरू हुए कार्य पूरे हो पा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बारिश के सीजन में शहर की सडक़ों की दुर्दशा सबके सामने है। थोड़ी सी बारिश में ही सडक़ों के गड्ढों में पानी भर गया। नालों की सफाई ना होने से नाले ओवरफ्लो हो गए। इतना ही नहीं शहर की स्ट्रीट लाईटें भी बंद पड़ी हुई है। सालों से चल रहा सीवर लाइन का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। जबकि इस कार्य में करोड़ों रूपया खर्च किया जा चुका है। वहीं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के नाम पर भी करोड़ों रूपया खर्च किया जा रहा है लेकिन शहर में जहां तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां तहां कचरे के ढेर लगे हुए हैं नजर आ रहे हैं। वहीं वार्डों में नए कचराघर बन गए हैं।

विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्यों के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। विकास कार्यों में करोड़ों रूपया खर्च किया जा रहा है लेकिन यह विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। हकीकत में विकास कार्य दिख ही नहीं रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान प्रमुख लोगों में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक तरूण भानोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व विधायक कौशल्या गोटिया, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, नेता प्रतिपक्ष एवं कांगे्रस के पार्षदगणों के साथ ही कांग्रेस संगठन के अन्य पदाधिकारी गण, महिला कांगे्रस और युवक कांगे्रस तथा कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी भी मंच पर मौजूद थे। इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

 

इथेनॉल पर भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया एनफ्लूएंसरों पर नागपुर में हुई एफआईआर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा नगर निगम, कांग्रेस के क्या बोलती पब्लिक अभियान के तहत किया प्रदर्शन

Top Headlines

Live Cricket