Download Our App

Home » जबलपुर » अपराध पर सख्त : अखिलेश गौर ने संभाला सीएसपी कोतवाली का प्रभार

अपराध पर सख्त : अखिलेश गौर ने संभाला सीएसपी कोतवाली का प्रभार

जबलपुर, (जयलोक)। शहर के कई महत्वपूर्ण गंभीर अपराधों को सुलझाने और आरोपियों को पकडऩे में अपनी अहम भूमिका के लिए गोहलपुर नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में चर्चित रह चुके सीएसपी अखिलेश गौर ने आज कोतवाली नगर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व सीएसपी रितेश शिव ने उनको पदभार सौपा। सीएसपी अखिलेश गौर उन भाग्यशाली अधिकारियों में शुमार हैं जिन्होंने नक्सल मुक्त मप्र अभियान में अपनी सहभागिता दी है, दर्जनों नक्सलियों का समर्पण करवाया और देखा है और उसके साक्षी बने।

वे नक्सल मुक्त मप्र की घोषणा के गौरवशाली पलों में शामिल रहे हैं।

अपनी पूर्व जबलपुर पदस्थापना के वक्त श्री गौर ने सुपर मार्केट के करीब पायलवाला ज्वेलर्स दुकान में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई थी , बिलहरी बैंक डकैती और हत्या, बरगी में एक चार माह की बच्ची के अपहरण का संगीन मामला सुलझा और उसकी दादी इस मामले में आरोपी बनी थीं।

उस वक्त चल रहे भूमाफिया अभियान में पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई जिसके सार्थक परिणाम आए। आदतन अपराधियों पर एनएसए की कई कार्रवाहियां, सायबर अपराध में दक्षता, नकली रेमडेसिविर प्रकरण, रज्जाक प्रकरण में विशेष जाँच अधिकारी के रूप में बड़ी जिम्मदारियाँ निभा चुके हैं। उनकी कोतवाली संभाग में नियुक्ति से कानून व्यवस्था में और बेहतर क्रियान्वयन नजऱ आएंगे।

 

इथेनॉल पर भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया एनफ्लूएंसरों पर नागपुर में हुई एफआईआर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अपराध पर सख्त : अखिलेश गौर ने संभाला सीएसपी कोतवाली का प्रभार

Top Headlines

Live Cricket