Download Our App

Home » जबलपुर » जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : वोटरों से छीने बैलेट पेपर, भारी हंगामा, मतदान निरस्त अव्यवस्थाएँ हुईं हावी, जमकर हुई नारेबाजी, नाराज लोगों ने फेंकी कुर्सियाँ

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : वोटरों से छीने बैलेट पेपर, भारी हंगामा, मतदान निरस्त अव्यवस्थाएँ हुईं हावी, जमकर हुई नारेबाजी, नाराज लोगों ने फेंकी कुर्सियाँ

जबलपुर (जय लोक)। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के लिए आज हो रहे मतदान को हंगामें और अनियमिताओं के आरोप प्रत्यारोप के बाद निरस्त कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने   जय लोक को जानकारी देते हुए बताया कि आज मतदान के दौरान प्रत्याशियों के बीच मनमुटाव और आपसी दुश्मनी चुनाव प्रक्रिया पर हावी होने लगी जिसके कारण अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। चुनाव अधिकारी को इस बात की भी जानकारी मिली कि कुछ प्रत्याशियों ने आवेश में आकर मतदान करने जा रहे अधिवक्ताओं के हाथों से बैलट पेपर छीन लिए। नाराज लोगों ने नारेबाजी की और कुॢसयाँ भी फेंकी ऐसी स्थिति में निष्पक्ष चुनाव कराया जाना संभव नहीं प्रतीत नहीं हो रहा था इसी वजह से तत्काल मतदान की अधूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस ठाकुर ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने की जवाबदारी चुनाव समिति की है। लेकिन आज मतदान की गतिविधि के दौरान प्रत्याशियों के बीच की दुश्मनी और मतभेद चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करते नजर आए जिसके कारण अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। चुनाव समिति ने सारी परिस्थितियों को देखने के बाद आधे अधूरे मतदान के बीच उत्पन्न हो रही अव्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया कि मतदान की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाना ही उचित है।

वहीं सूत्रों ने बताया कि बैलेट पेपर को लेकर अलग-अलग पक्षों ने आरोप लगाए जिसके कारण हंगामे की स्थिति निर्मित हुई। आक्रोशित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के द्वारा विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी भी की गई साथ ही नाराज लोगों ने कुर्सियां फेंक कर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि कहीं भी मारपीट या आपसी टकराव की घटना होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन हंगामे की स्थिति को देखते हुए कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

अगले मतदान की सूचना आगे के कार्यक्रम अनुसार दी जाएगी। मतदान निरस्त करने की जानकारी चुनाव अधिकारी अधिवक्ता जीएस ठाकुर के द्वारा प्रेषित की गई है जारी सूचना में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के सभी मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान होने की वजह से निष्पक्ष चुनाव करा पाना संभव नहीं है। आज दिनांक 20 जुलाई को हुए मतदान की प्रक्रिया अधूरी है और इसी वजह से मतदान निरस्त किया जाता है। इस आशय की सूचना राज्य अधिवक्ता परिषद को भी प्रेषित कर  दी गई है।

चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने दिया इस्तीफा

इसी बीच इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं और अनियमितओं के कारण चुनाव अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे अधिवक्ता जीएस ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा देने की अधिकृत घोषणा कर दी है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की स्थितियां निर्मित हुई है उन परिस्थितियों में जिम्मेदारियां का निर्वहन करना संभव नहीं है।

 

संजय पाठक परिवार से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी महेन्द्र गोयनका गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : वोटरों से छीने बैलेट पेपर, भारी हंगामा, मतदान निरस्त अव्यवस्थाएँ हुईं हावी, जमकर हुई नारेबाजी, नाराज लोगों ने फेंकी कुर्सियाँ

Top Headlines

Live Cricket