Download Our App

Home » News » जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर टकराव

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर टकराव

बैरिकेडिंग लांघते समय हुआ लाठीचार्ज
संसद मार्च को अनुमति नहीं मिलने पर बढ़ा तनाव
नई दिल्ली (जयलोक)। संसद मार्च को लेकर सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर व आस-पास तनावपूर्ण स्थिति बन गई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। मार्च को अनुमति नहीं मिलने के कारण दिल्ली पुलिस ने इलाके में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था करते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगा रखी है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोकने के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग लांघते हुए आगे बढऩे का प्रयास किया। स्थिति बिगडऩे पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल भी तैनात किया और संसद मार्ग सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी। सीजेपी का संसद मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन पुलिस की रोक और बैरिकेडिंग के कारण मार्च निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उन्हें अपनी बात रखने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार को बाधित किया जा रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोका गया।

 

कोल माइंस कारोबारी बने बैंक डकैतों को पकडऩे करीब 1 साल से बिहार में था जबलपुर पुलिस का डेरा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर टकराव

Top Headlines

Live Cricket