
जबलपुर (जय लोक)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक शिकायत यूथ फैडरेशन द्वारा प्रेषित की गयी है जिसमें कहा गया कि भेड़ाघाट क्षेत्र और इसके आसपास लोगों की आबादी बहुत बढ़ चुकी है और यहाँ पर स्थित जिलेटिन फैक्ट्री से निकलने वाला धुँआ इनके लिए परेशानी का सबब बन चुका है। इसलिए इसको यहां से बंद कर कहीं और स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है।

शिकायत में तर्क दिया गया है कि1961 में मीरगंज भेड़ाघाट में इस फैक्ट्री की स्थापना हुई, जिसका नाम नर्मदा जिलेटिन फैक्टरी रखा गया, जिसमें पशुओं की हड्डी से, उच्च गुणवत्ता वाला जिलेटिन और ओसीन बनाते हैं, यह फैक्ट्री की स्थापना जब हुई थी तब इसे शाव वालेस जिलेटिन लिमिटेड कहा जाता था, तब आसपास आबादी भी बहुत कम हुआ करती थी, वर्तमान में आज इसे नर्मदा जिलेटिन फैक्टरी कहा जाता है, जो की प्रमुख मार्ग भेडाघाट पर्यटन स्थल पर स्थित है, इससे निकलने वाला धुआं, क्षेत्र से एवं मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की आबो हवा को खराब कर रहा है, बेहद अजीब सी दुर्गन्ध, दम घोटने वाली लगती है, इसकी दुर्गध, क्षेत्र के आबोहवा को खराब कर रही है।

इसका प्रभाव जबलपुर के पर्यटन स्थल पर भी पड़ रहा है, फैक्ट्री के आसपास बड़े पैमाने पर घर मकान दुकान बने हुए है एवं क्षेत्रीय नागरिक रहते हैं उनके स्वास्थ्य में भी इसका पूरा असर पड़ता है, साथ ही आसपास मौजूद हरियाली को भी इसका धुआँ प्रभावित करता है। यह पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और प्रदूषण नियंत्रण कानून के तहत सेक्शन 15 का उल्लंघन एवं सेक्शन 16 का उल्लंघन है।यूथ फेडरेशन संस्था ने मांग की है कि नर्मदा जिलेटिन फैक्टरी के संचालक के ऊपर न्याय संगत कार्यवाही की जाए, और नर्मदा जिलेटिन फैक्ट्री की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी निरस्त की जाए, और क्षेत्रीय लोगों को इस जानलेवा धुंए से बचाया जाए।


शंकराचार्य जी ने बंद कराई थी यह फैक्ट्री
बहुत वर्ष पहले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती द्वारा जिलेटिन फैक्टरी के केमिकल नर्मदा में मिलने को लेकर इस फैक्ट्री के सामने एक माह तक लगातार आंदोलन कराया गया था। इस आंदोलन के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार ने इस फैक्ट्री को बंद कर दिया था। लेकिन हाईकोर्ट में इस फैक्ट्री के बंद होने का मामला दायर हुआ था और हाई कोर्ट ने फैक्ट्री को चालू करने की अनुमति दे दी थी।
संजय पाठक परिवार से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी महेन्द्र गोयनका गिरफ्तार
Author: Jai Lok






