Download Our App

Home » जबलपुर » तीन हजार से अधिक अधिवक्ता कर रहे मतदान

तीन हजार से अधिक अधिवक्ता कर रहे मतदान

जबलपुर (जय लोक)।जिला अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हुआ। पहले 20 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया विवादों में घिरने के कारण निर्वाचन समिति ने मतदान स्थगित कर दिया था। इसके बाद नई निर्वाचन समिति का गठन किया गया, जिसने संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए 28 जुलाई को मतदान और 29 जुलाई को मतगणना की तिथि तय की गई।

इस चुनाव में 3313 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाएगा और अगले दिन मतगणना कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शुक्ला, बाल्मिक प्रसाद तिवारी, हेमंत कुमार नायडू, ज्योति राय, मनीष कुमार मिश्रा और नरेंद्र कुमार जैन चुनाव मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, कमल सिंह बुंदेला, मनोज त्रिपाठी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्रशांत कोहली, सचिन कुमार गुप्ता, शैलेष मंजूर, सुखबीर सिंह सहित 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मधु राणा, सुनीता सूद और वर्षा तिवारी मैदान में हैं।

सचिव पद के लिए अमित कुमार साहू, दीपांशु साहू, गोपाल पटेल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्र कुमार अहिरवार, राहुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर और चंद्रकुमार अवस्थी के बीच मुकाबला होगा। सह सचिव पद के लिए आवेश कुमार पटेल, दामोदर पाठकर, सतीश कुमार शर्मा, शैलेन्द्र यादव, विनोद विश्वकर्मा तथा महिला उम्मीदवारों में नेहा मिश्रा, नीलम दत्त और रेखालता सिंह चुनाव लड़ रही हैं। वहीं पुस्तकालय सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 51 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

केवल अधिवक्ताओं को मिला प्रवेश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को 9.45 बजे मतदान स्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए थे। पूरी चुनाव प्रक्रिया चार न्यायाधीशों की निगरानी में हो रही है। निकासी और पार्किंग के लिए यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। चुनाव के दौरान न्यायालय परिसर में केवल अधिवक्ताओं को ही प्रवेश की अनुमति है। लॉ छात्रों, इंटर्न और अधिवक्ताओं के परिजनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।

 

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » तीन हजार से अधिक अधिवक्ता कर रहे मतदान

Top Headlines

Live Cricket