Download Our App

Home » जबलपुर » कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

जबलपुर (जयलोक)। कल रात भर हुई बारिश के कारण कोतवाली थाना अंतर्गत एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मकान में गहरी नींद में सो रहे एक युवक को चोटें पहुँची हैं। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि मकान काफी जर्जर स्थिति में था। कल रात हुई बारिश से मकान की दीवार में पानी भर गया और उसे मकान की दीवार ढह गई। जिससे मकान का मलबा सो रहे तीन लोगों पर गिरा। घटना कोतवाली थाने से चंद कदमों की दूरी की बताई जा रही है। थाना प्रभारी मानस द्ववेदी ने बताया कि बीती रात हुई बारिश से मकान की एक दीवार गिर गई जिससे मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा भी गिर गया। इस दौरान मकान में सो रहा एक युवक मलबे के चपेट में आ गया। हादसे में युवक को सिर पर चोटें आई हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काफी पुराना है मकान

मकान के संबंध में बताया जा रहा है कि यह मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में हैं। बारिश के कारण मकान की दीवारों में पानी भर गया। देर रात को हुए इस घटनाक्रम में दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी अपने अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। जिसके बाद मलबे को अलग करके घायल को बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि गनीमत है कि मकान में और लोग नहीं थे वरना बात जान पर भी आ सकती थी।

 

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

Top Headlines

Live Cricket