Download Our App

Home » Uncategorized » मेरे बाप के गिरेबान तक कोई हाथ पहुँचा है तो ये मेरी गलती: स्मृति

मेरे बाप के गिरेबान तक कोई हाथ पहुँचा है तो ये मेरी गलती: स्मृति

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पिता की उम्र का बताते हुए एक बड़ा और गहरा बयान दिया, उन्होंने कहा मेरी पिता के उम्र के हैं। मेरे बाप के गिरेबान तक अगर आपका हाथ पहुंचा है तो ये मेरी गलती है।

यह बयान पीएम मोदी के प्रति उनके व्यक्तिगत सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की, जिसमें पीएम मोदी के कार्यों की जमकर तारीफ की। स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का उदाहरण देते हुए सरदार सरोवर बांध परियोजना का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि कैसे 1946 में सरदार पटेल ने एक बांध की कल्पना की थी, 1961 में नेहरू जी ने उसका शिलान्यास किया, लेकिन 1980 तक वह बन ही नहीं पाया। फिर 1995 में कोई सुप्रीम कोर्ट जाता है और काम पर रोक लगा दी जाती है। इसके बाद, 2006-07 के आसपास नरेंद्र मोदी को पता चलता है कि यह काम आगे बढ़ाना है।

 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फँसा पेंच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मेरे बाप के गिरेबान तक कोई हाथ पहुँचा है तो ये मेरी गलती: स्मृति
error: Content is protected !!