Download Our App

Home » जबलपुर » सुबह सुबह कई स्थानों पर टीम के साथ पहुँचे आयुक्त

सुबह सुबह कई स्थानों पर टीम के साथ पहुँचे आयुक्त

जबलपुर (जय लोक)। आज सुबह नगर पालिक निगम जबलपुर के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने हेतु मालगोदाम चौक, इलाहाबाद चौक एवं एलगिन अस्पताल क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुख्य मार्गों और अस्पताल परिसर के आसपास शत-प्रतिशत स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। कचरा उठाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।

नियमित रूप से डस्टबिन की सफाई और समय पर कचरा उठाव सुनिश्चित करें। आम जनता को भी लगातार जागरूक किया जाए कि वह शहर को स्वच्छ और साफ बनाए रखने में नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं और सफाई कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए चालानी कार्यवाही की जाए।

 

एक कुंए ने ले ली 4 भाईयों की जान, खेलते समय हुआ हादसा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सुबह सुबह कई स्थानों पर टीम के साथ पहुँचे आयुक्त

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!