
सुंदर अग्रवाल जिला प्रवक्ता, राहुल तिवारी सहकार्यालय प्रभारी बने
जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने संगठन के शेष छह पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

नवीन पदाधिकारियों में रवि शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, नरेश चौधरी को सह मीडिया प्रभारी, सुंदर अग्रवाल को जिला प्रवक्ता, अनिल सिंह चौहान को जिला प्रचार मंत्री, राजेश रोहरा को कार्यालय प्रभारी और राहुल तिवारी को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

इस उपलब्धि के लिए नवीन पदाधिकारियों ने पार्टी का आभार जताया है और दिए गए दायित्व का ईमानदारी से निभाने का वादा किया है।





